न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुर्गा माता का शापित मंदिर जहां ठहरना खतरे से खाली नहीं

हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित मंदिर की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 May 2018 1:28:46

दुर्गा माता का शापित मंदिर जहां ठहरना खतरे से खाली नहीं

शक्ति का रूप माँ दुर्गा भक्तों के लिए बहुत पूजनीय हैं। माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों का अपना महत्व हैं और उन सभी की पूजा-अर्चना करने का अपना तरीका। माँ दुर्गा के भक्त पूरे दुनिया भर में है और माँ दुर्गा के मंदिर भी जहां लोग अपने कष्टों के निवारण के लिए मातारानी के पास आते हैं। लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं माँ दुर्गा के एक ऐसे मंदिर के बारे में जिसे शापित माना जाता हैं और वहाँ ठहरना खतरे से खाली नहीं। तो आयी जानते हैं इस मंदिर के बारे में।

हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित मंदिर की। यहां कुछ लोग आस्थावश आते हैं तो कुछ इसके शापित होने जैसे अंधविश्वास की वजह से यहां आने से परहेज करते हैं। मां दुर्गा के इस प्राचीन मंदिर के साथ बहुत सी कहानियां जुड़ी हुई हैं, कुछ लोग कहते हैं कि यहां मां दुर्गा को बलि चढ़ाना आवश्यक होता है वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो ये मानते हैं कि यहां किसी औरत की आत्मा भटकती है।

अगर इस मंदिर के इतिहास को खंगाला जाए तो यह बात सामने आती है कि देवास के महाराज ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। लेकिन निर्माण के बाद ही राजघराने में आए दिन कोई ना कोई अशुभ घटना घटने लगी। कलह-क्लेश इतने बढ़ गए कि परिवार के ही लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। किंवदंतियों के अनुसार राजकुमारी और राज्य के सेनापति के बीच प्रेम संबंध होने जैसी बात जैसे ही फैली वैसे ही उन्हें एक दूसरे से अलग करने की जुगत तेज हो गई। राजा कदापि यह नहीं चाहता था कि उसकी पुत्री एक सेनापति से प्रेम करे, इसलिए उसने राजकुमारी को महल में बंधक बनाकर दोनों को एक-दूसरे से अलग कर दिया। कुछ समय बाद बहुत ही रहस्यमय तरीके से राजकुमारी की मृत्यु हो गई और सेनापति ने भी इसी मंदिर परिसर के भीतर ही आत्महत्या कर ली।

temple of durga maa,weird temple

इस घटना के पश्चात राजपुरोहित ने राजा से कहा कि अब यह मंदिर अपवित्र हो चुका है, इसलिए यहां पूजा-अर्चना करने का कोई अर्थ नहीं है। पुरोहित ने कहा कि यहां जो मूर्ति है उसे हटाकर कहीं और प्रतिष्ठित करवाना ही बेहतर है। मंदिर के पुजारी की बात मानकर राजा ने दुर्गा मां की मूर्ति को उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में स्थापित कर दिया। लेकिन इसके बावजूद भी मंदिर में होने वाली बुरी घटनाओं में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आई। उस दिन से लेकर आज तक इस मंदिर में भिन्न-भिन्न संदेहास्पद गतिविधियां होती हैं, कभी शेर के दहाड़ने की अवाज आने लगती है तो कभी बहुत तेज नाद की आवाज आती है।

लोगों का तो यहां तक कहना है कि दिन ढलने के बाद यहां सफेद साड़ी में लिपटी महिला दिखाई देती है। जो बस बैठी रहती है, किसी से कुछ नहीं कहती। यही वजह है कि सूरज डूबने के बाद यहां कोई भी नजर नहीं आता है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि कई बार इस मंदिर को ध्वस्त करने की कोशिश हुई, लेकिन जब-जब यह कोशिश हुई, लेकिन इस मंदिर को तो कुछ नहीं हुआ परंतु जिसने भी यह कोशिश की, उनके जीवन में बुरी घटनाएं होनी शुरू हो गईं। अगर मंदिर में पसरे एकांत का लाभ उठाकर कोई भी यहां अनैतिक कृत्य करने की कोशिश करता है तो उसे निश्चित तौर पर शारीरिक कष्ट उठाने पड़ते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया