Tamil Nadu: Students of Everwin Vidhyashram school in Kolathur, Chennai create a mosaic of 'wash hands, live long' using around 25,000 soaps to create awareness over #COVID19. pic.twitter.com/EQ81i01jR5
— ANI (@ANI) March 14 शनिवार को शेयर किए गए इस चित्र के साथ छात्राओं ने हाथ धोने के तरीके को शेयर किया। 10 हजार वर्ग फीट लंबे इस चित्र का मकसद 'हाथ धोओ और लंबा जीवन जीओ' का संदेश देना था। इवेंट के दौरान छात्रों ने तख्तियां भी थाम रखी थीं। इनमें 100 साल जीने के लिए हाथ धोने की बात लिखी गई। इवरविन स्कूल के सीनियर प्रिंसिपल बी पुरुषोत्तम, सीईओ मिस मगेस्वरी और प्रिंसिपल एम कलियाराशि ने बताया- इवेंट का मकसद लोगों को जागरूक करना था। सोशल मीडिया पर शेयरिंग के दौरान कई यूजर्स जहां चित्र की तारीफ कर रहे हैं, वहीं, कुछ का कहना है कि साबुन से हाथ धोना कोरोना वायरस का कारगर बचाव हो सकता है, लेकिन यह पूर्ण बचाव निश्चित नहीं कहा जा सकता है।
















