Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन है दारा शिकोह, ताजमहल के प्रांगण में गडा है जिसका सिर

दारा शिकोह शाहजहां के बड़े बेटे और औरंगजेब के बड़े भाई थे। शाहजहां अगर अपने बेटों में सबसे ज्यादा किसी को मानते थे तो वो दारा शिकोह ही थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 May 2020 3:03:29

कौन है दारा शिकोह, ताजमहल के प्रांगण में गडा है जिसका सिर

भारतीय इतिहास में मुगलों का जिक्र जरूर होता हैं जिसमें ताजमहल बनवाने वाले शाहजहाँ और अपने अत्याचारों के लिए प्रसिद्द औरंगजेब भी हैं। लेकिन इतिहास के इन पन्नों के कई पन्ने ऐसे हैं जिनसे लोग अभी तक अनजान हैं। ऐसा ही एक पन्ना हैं दारा शिकोह नामक व्यक्ति का। यह नाम शायद आपने पहली बार सुना होगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दारा शिकोह शाहजहां के बड़े बेटे और औरंगजेब के बड़े भाई थे। शाहजहां अगर अपने बेटों में सबसे ज्यादा किसी को मानते थे तो वो दारा शिकोह ही थे, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उनका सिर काटकर सीधे उनके पिता शाहजहां के सामने पेश किया गया और कटवाया भी किसने, तो उनके छोटे भाई औरंगजेब ने। तो चलिए इसके पीछे का इतिहास जान लेते हैं।

दारा शिकोह को वर्ष 1633 में शहजादा (युवराज) बनाया गया था, यानी शाहजहां के बाद दारा ही मुगल सल्तनत के अगले बादशाह होते। खुद शाहजहां ने भी इसकी घोषणा कर दी थी, लेकिन दारा के बाकी भाईयों यानी शाहजहां के दूसरे बेटों को ये स्वीकार नहीं था। इस बीच शाहजहां जैसे ही बीमार पड़े, उनके बेटों में सत्ता को लेकर संघर्ष शुरू हो गया।
weird news,weird information,ancient history,mughal empire,dara shikoh उत्तराधिकार की लड़ाई में औरंगजेब ने अपने ही बड़े भाई दारा शिकोह की हत्या करवा दी और शाहजहां को तो उसने पहले ही आगरा में बंदी बनाकर रखा हुआ था। अवीक चंदा की किताब 'दारा शिकोह, द मैन हू वुड बी किंग' के मुताबिक, औरंगजेब ने दारा शिकोह के कटे हुए सिर को शाहजहां के पास तोहफे के तौर पर भिजवाया और उनके धड़ को दिल्ली में ही हुमायूं के मकबरे में दफना दिया गया।

हालांकि हुमायूं के मकबरे के परिसर में दारा शिकोह का धड़ कहां दफनाया गया था, ये किसी को नहीं पता, क्योंकि वहां मुगल वंश की लगभग 140 कब्रें हैं। हालांकि संस्कृति मंत्रालय ने दारा की कब्र का पता लगाने के लिए भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण की सात सदस्यीय टीम का गठन किया है। weird news,weird information,ancient history,mughal empire,dara shikoh इटैलियन इतिहासकार निकोलाओ मनूची ने अपनी किताब 'स्टोरिया दो मोगोर' में लिखा है कि औरंगजेब के आदेश पर दारा के सिर को ताजमहल के प्रांगण में गाड़ दिया गया, क्योंकि उसका मानना था कि शाहजहां जब भी अपनी बेगम के मकबरे को देखेंगे तो उन्हें बार-बार ये ख्याल आएगा कि उनके सबसे प्रिय और बड़े बेटे दारा का सिर वहां सड़ रहा है।

आपको शायद पता न हो, लेकिन मुगल इतिहास की सबसे महंगी शादी नादिरा बानो से दारा शिकोह की शादी को ही माना जाता है। कहते हैं कि उस जमाने में उस शादी में करीब 32 लाख रुपये खर्च हुए थे। अवीक चंदा की किताब के मुताबिक, कहा जाता है कि शादी के दिन पहने गए दुल्हन के जोड़े की ही कीमत करीब आठ लाख रुपये थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology