न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर कैसे बिना लॉकडाउन और कर्फ्यू के इस देश ने दी कोरोना को मात

क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा देश भी हैं जिसने बिना लॉकडाउन और कर्फ्यू के कोरोना को मात देने में काफी हद तक सफलता पाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 26 Mar 2020 4:46:43

आखिर कैसे बिना लॉकडाउन और कर्फ्यू के इस देश ने दी कोरोना को मात

पूरी दुनिया में कोहराम मचाने वाला कोरोनावायरस चीन के वुहान शहर से उठा और विश्वभर के लिए चिंता का विषय बन गया। हांलाकि चीन ने इस पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया है। लेकिन इटली, स्पेन, अमेरिका जैसे कई देशों के लिए यह सिरदर्द बना हुआ हैं। इसके लिए सभी देश लॉकडाउन की मदद ले रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा देश भी हैं जिसने बिना लॉकडाउन और कर्फ्यू के कोरोना को मात देने में काफी हद तक सफलता पाई हैं। हम जिस देश की बात कर रहे हैं उसका नाम है दक्षिण कोरिया। दक्षिण कोरिया के पास अमेरिका, इटली और स्पेन जैसे मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था न रहने के बावजूद भी अन्य देशों की तरह कोई सख्ती नहीं की। यानी दक्षिण कोरिया ने कोरोना से बचने के लिए कोई कर्फ्यू या लॉकडाउन भी नहीं किया।

weird news,weird information,coronavirus,south korea,fight with corona

कोरोना से संक्रमित देशों की लिस्ट में आज दक्षिण कोरिया 8वें स्थान पर है। अबतक इस देश में कोरोना से संक्रमण के 9137 मामले मिले हैं, जिसमें 3500 से ज्यादा लोग ठीक हो गए हैं। वहीं इस वायरस से 129 लोगों की मौत हुई है और 59 लोग के हालात गंभीर है। कोरोना वायरस से लड़ने में दक्षिण कोरिया एक मिसाल साबित हुआ है। हालांकि पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। दक्षिण कोरिया में 8 से 9 मार्च के बीच 8000 लोग संक्रमित थे। लेकिन बीते दो दिनों की बात करें तो केवल 12 मामले सामने आए हैं। इससे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इस देश ने पहला मामला मिलने से लेकर आज तक किसी भी तरह का कोई लॉकडाउन और कर्फ्यू नहीं किया।

weird news,weird information,coronavirus,south korea,fight with corona

दक्षिण कोरिया से अब विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO दूसरे देशों को सीख लेने को कह रहा है। कोरोना से लड़ने के लिए इस देश ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। देश की सरकार ने सरकारी अधिकारियों समेत मेडिकल कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकत कर उनसे जांच किट बनाने की शुरुआत करने की बात की। बेहतर इलाज के लिए इस देश ने समय रहते कोरोना वायरस का जांच करना शुरू कर दिया, जिसके लिए पूरे देश में 600 से भी ज्यादा टेस्ट सेंटर खोले गए। कोरोना के वायरस की स्क्रीनिंग के लिए इस देश ने बड़ी इमारतों, होटलों, पार्किंग और सार्वजनिक स्थानों पर थर्मल इमेजिंग कैमरे लगाए, जिससे बुखार पीड़ित व्यक्ति की तुरंत पहचान हो सके। रेस्टोरेंट और होटलों में जांच होने के बाद अंदर जाने की अनुमति मिलती थी। इसके अलावा यहां के विशेषज्ञों ने हाथों को संक्रमण से बचाने के लिए एक नायाब तरीका बताया।

अगर व्यक्ति दाएं हाथ से काम करता है तो उसे दरवाजे का हैंडल पकड़ने, मोबाइल चलाने समेत हर छोटे-बड़े काम के लिए बाएं हाथ के इस्तेमाल की सलाह दी गई। ठीक उसी तरह यदि व्यक्ति बाएं हाथ से काम करता है तो उसे दाएं हाथ इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। शरीर में संक्रमण का प्रवेश हाथों के द्वारा ही होता है। ऐसे में इनका ये उपाय बहुत कारगर रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!