न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने वहशीपन के लिए मशहूर थी यह महिला, किए थे 100 से ज्यादा क़त्ल

हम बात कर रहे हैं दरया निकोलायेवना साल्तिकोवा की जिसे अपने वहशीपन के लिए जाना गया और 100 से ज्यादा क़त्ल के कारण 'खूनी महिला' का दर्जा दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 12:49:46

अपने वहशीपन के लिए मशहूर थी यह महिला, किए थे 100 से ज्यादा क़त्ल

इतिहास अपनेआप में कई अनोखी चीजों को समाए हुए हैं जिसमें कई ऐसी महिला शख्शियत भी हुई हैं जो बहुत मशहूर हुई हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनियाभर में मशहूर हुई थी। लेकिन जिस कारण से वह मशहूर हुई थी वह बेहद ही झकझोर देने वाला था। हम बात कर रहे हैं दरया निकोलायेवना साल्तिकोवा की जिसे अपने वहशीपन के लिए जाना गया और 100 से ज्यादा क़त्ल के कारण 'खूनी महिला' का दर्जा दिया गया। 1730 में जन्मी साल्तिकोवा रूस के एक अमीर परिवार की बहू थी। उसकी शादी को अभी कुछ ही साल हुए थे कि किसी कारणवश उसके पति की वर्ष 1755 में मौत हो गई। उस समय साल्तिकोवा की उम्र महज 25 साल थी। पति की मौत के बाद उसे विरासत के रूप में एक बड़ी संपत्ति और 600 से ज्यादा सेवक मिले, जिसके साथ वह ऐशो-आराम की जिंदगी गुजारने लगी।

weird news,weird incident,darya nikolayevna saltykova,serial killer

कहते हैं कि बेशुमार संपत्ति के साथ निकोलायेवना साल्तिकोवा उस समय मॉस्को की सबसे अमीर विधवा बन गई थी। पति की मौत से पहले वह काफी धार्मिक और दयालु किस्म की महिला मानी जाती थी, लेकिन उसके बाद उसके अंदर एक ऐसा बदलाव आया, जिसने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी और इस बदलाव के पीछे की वजह प्रेम-प्रसंग माना जाता है।

दरअसल, पति की मौत के बाद साल्तिकोवा काफी अकेला महसूस करने लगी थी। इसी बीच एक शख्स से उसकी जान-पहचान हुई और बाद में दोनों के बीच प्रेम हो गया, लेकिन एक दिन साल्तिकोवा को पता चला कि उसके प्रेमी के किसी और महिला से भी संबंध हैं, जिससे वह चुपके-चुपके शादी भी कर चुका है। इस खबर से साल्तिकोवा को गहरा धक्का लगा और उसने गुस्से में अपने प्रेमी को इतना मारा कि वह अधमरा हो गया। हालांकि किसी तरह उसकी जान बच गई। यह साल्तिकोवा की बर्बरता की शुरुआत थी। इसके बाद वह अपना गुस्सा अपनी महिला सेविकाओं पर निकालने लगी।

weird news,weird incident,darya nikolayevna saltykova,serial killer

साल्तिकोवा की बर्बरता इतनी बढ़ गई कि वह बच्चियों और गर्भवती महिलाओं के साथ भी दरिंदगी दिखाने लगी। वह पीट-पीटकर उनकी हड्डियां तोड़ देती या उनके शरीर पर खौलता हुआ पानी डाल देती। इससे भी मन नहीं भरता तो वह पीट-पीटकर उनकी हत्या ही कर देती। कहते हैं कि ऐसा करके उसने 100 से ज्यादा हत्याएं की।

अब चूंकि साल्तिकोवा एक अमीर महिला थी, इसलिए उसकी पहुंच शादी दरबार के ताकतवर सदस्यों तक भी थी। लिहाजा जब भी कोई उसकी बर्बरता की शिकायत महल में करता तो उसकी बातों को अनसुना कर दिया जाता। लेकिन जब काफी संख्या में पीड़ितों के परिवार वालों ने हंगामा मचाया तो बात रूस की रानी कैथरीन द्वितीय तक पहुंची। इसके बाद उन्होंने जांच के आदेश दिए।

1762 में साल्तिकोवा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 38 सेविकाओं की हत्या का दोषी पाया गया। हालांकि जांच में 138 संदिग्ध मौतों की पुष्टि हुई थी, लेकिन सबके सबूत नहीं मिल पाए थे। अब चूंकि रूस में उस समय 'मौत की सजा' का प्रावधान नहीं था, इसलिए साल्तिकोवा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। उसे एक अंधेरे कमरे में जंजीरों से बांधकर रखा गया था। उस कमरे में एक खिड़की तक नहीं थी। करीब 11 साल तक वह उस कमरे में कैद रही, जिसके बाद उसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया, जहां 27 दिसंबर 1801 को 71 साल की उम्र में उसकी मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त