न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जापान में खेतों की रखवाली करेंगे भेड़िये, देखे वीडियो

जापान के किसान जानवरों से बड़े परेशान है। ये जानवर कई बार रात को खेतों में घुसकर पूरी फसल खा जाते या तबाह कर डालते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Mar 2018 11:22:58

जापान में खेतों की रखवाली करेंगे भेड़िये, देखे वीडियो

हाल ही में कुछ दिन पहले हमने पढ़ा था कि आंध्र प्रदेश में एक किसान ने अपनी फसल को लोगों की बुरी नजर से बचाने के लिए एक अनोखा और अजीब उपाय खोजा है। हम बात कर रहे है आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के एक किसान की जिसने अपनी फसल को लोगों की बुरी नज़र से बचाने के लिए खेतों में सनी लियोनी का बिकनी पहने एक पोस्टर लगा दिया।

यह तो रही भारत की बात ऐसा ही एक और किस्सा इन दिनों ख़बरों में है और वो किस्सा है जापान का। जापान के किसान जानवरों से बड़े परेशान है। ये जानवर कई बार रात को खेतों में घुसकर पूरी फसल खा जाते या तबाह कर डालते हैं। इस समस्‍या के स्‍थायी समाधान के लिए जापान के वैज्ञानिकों ने जो तरीका निकाला है, उसे देखकर आप जापानियों के दिमाग का लोहा मान जायेंगे। रोबोट बनाने में सबसे आगे रहने वाले जापान के वैज्ञानिकों ने इस बार फसलों को जानवरों से बचाने के लिए एक ऐसा रोबोट पशु बनाया है, जो सौर ऊर्जा से चलता है और खेतों में घुसने की कोशिश करने वाले जानवरों से रात और दिन फसलों की सुरक्षा करता है।

weird story,robot wolf,japan,crops

जापानी वैज्ञानिकों द्वारा बनाया ये रोबोटिक दैत्‍य दिखने में भेडिया जैसा लगता है, लेकिन लाल लाल चमकने वाली उसकी आंखें और खुले हुए खूनी जबड़े को देखकर गाय, बैल, बंदर या सुअर ही नहीं बल्कि एक बार तो इंसान भी उसको अँधेरे में देख कर डर जाता है। असली जानवर जैसें दिखने वालें इस रोबोट के ऊपर जंगली जानवर जैसी खाल और बाल वाली खाल भी लगाई गई है। मजेदार बात ये है कि यह मशीनी भेडि़या कई खतरनाक जानवरों की आवाजों में गुर्राता भी है, साथ ही अपना सिर 180 डिग्री के कोण पर घुमा सकता है।

weird story,robot wolf,japan,crops

कैसे करता है काम

यह रोबोटिक भेडि़या पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलता है और यह तभी प्रतिक्रिया देता है, जब उसके सेंसर एरिया में कोई हलचल होती है। इस रोबोट पशु के परिक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने इसकी पीठ पर कैमरा लगा दिया था। जिसकी रिकॉर्डिंग में दिखा कि इसको देखकर भालू समेत कई खतरनाक जानवर भी दुम दबाकर भाग गए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक उम्‍मीद है कि जल्‍दी ही इस रोबोट भेड़िये का बड़े पैमाने पर निर्माण किया जाने लगेगा। इसका मूल्‍य करीब 5 हजार अमरीकी डॉलर बताया जा रहा है पर ये कुछ दिनों के लिए किराए पर भी उपलब्‍ध होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया