न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुत्र की चाह में एक बुजुर्ग ने किया 53 साल छोटी एक लड़की से विवाह

राजस्थान में शनिवार को हुई एक शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल राजस्थान के करौली जिले में हुए एक बेमेल विवाह ने न केवल लोगों का ध्यान खींचा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Feb 2018 4:35:25

पुत्र की चाह में एक बुजुर्ग ने किया 53 साल छोटी एक लड़की से विवाह

राजस्थान में शनिवार को हुई एक शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल राजस्थान के करौली जिले में हुए एक बेमेल विवाह ने न केवल लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि उत्सुकता इस बात कि है आखिर क्यों उम्र के इस अंतिम पड़ाव पर एक 83 साल के बुजुर्ग को धूमधाम से शादी करने का ख्याल आया? और चौकाने वाली बात है कि इस विवाह में बुजुर्ग की पहली पत्नी की रजामंदी भी है। बता दे, करौली जिले के सैमरदा गांव निवासी 83 साल के एक बुजुर्ग सुखराम बैरवा ने बेटे की चाहत में 30 साल की एक महिला से विवाह रचाया है। उनकी निकासी में गांव के पंच पटेल सहित उनकी पहली पत्नी बत्तो देवी और उनकी दोनों बेटियां नाचते-झूमते शामिल हुए। सुखराम के चेहरे पर भी खुशी दिख रही थी। सुखराम बैरवा 83 ने राहिर गांव की रहने वाली रमेशी बैरवा 30 शनिवार को धूमधाम से शादी की। यह शादी हिन्दू रीति रिवाज से संपन्न हुई। शादी के निमंत्रण पत्र से लेकर लग्न, चाक-भात सहित सभी रीति रिवाज किए गए। इतना ही नहीं सुखराम बैरवा ने अपनी शादी में 12 गांवों के लोगों को दावत दी। शनिवार को रमेशी बैरवा को ब्याहने से पूर्व उनकी बिंदौरी भी निकाली गई। जिसमें डीजे की धुनों पर गांव जमकर झूमा।

rajasthan,karauli,marriage,weird story

पुत्र के लिए किया विवाह

जानकारी के अनुसार उम्र के इस पड़ाव पर सुखराम बैरवा एक पुत्र के लिए रमेशी बैरवा से शादी की है। दरअसल सुखराम के दो पुत्री हैं। जबकि उनके एकलौते बेटे की 30 वर्ष की उम्र में बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। इसलिए सुखराम ने अपनी पत्नी बत्तो और पूरे परिवार की रजामंदी से 54 वर्ष छोटी रमेशी बैरवा से शादी की है।

rajasthan,karauli,marriage,weird story

खुशी में आसपास के 12 गांवों को दी दावत

बेटे की चाहत में सुखराम बैरवा ने 30 साल की रमेशी के साथ शनिवार रात विवाह किया और रविवार को आसपास के 12 गांवों के एक हजार लोगों को दावत दी। फिलहाल उनकी पहली पत्‍नी उनके साथ ही रह रही है। बेटी, दामाद और उनके पांच बच्‍चे भी साथ रह रहे हैं।

rajasthan,karauli,marriage,weird story

माानसिक रुप से अस्वस्थ है नई पत्‍नी

रविवार को जब रमेशी बैरवा दुल्हन बनकर सैंमरदा पहुंची तो शादी के बाद की रस्में अदा की गई। सुखराम बैरवा ने जिस युवती से शादी की है वह माानसिक रुप से अस्वस्थ बताई जा रही है। रमेशी बैरवा की छह और बहनें है। सभी की शादी हो चुकी है। जबकि रमेशी बैरवा का एक भाई था। उसकी भी कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है सुखराम बैरवा आर्थिक रुप से काफी संपन्न है। गांव में काफी जमीन-जायदाद होने के साथ दिल्ली में भी उनका मकान है। वहीं उनकी पहली पत्नी इस शादी से काफी खुश है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया