वर्तमान समय को तकनिकी युग कहा जाता है क्योंकि आज के समय में हर जगह तकनिकी के बिना किसी काम की कल्पना तक नहीं की जा सकती हैं। यहाँ तक की जिन जगहों पर भूतों का साया माना जाता है उसके पीछे भी कई वैज्ञानिक कारण माने जाते हैं। हर जगह तकनिकी ने अपने पैर पसार रखे हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मेक्सिको में एक जगह है जहां आकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम करना बंद कर देते हैं। जी हाँ, इस जगह का नाम है Zone Of Silence यहां किसी भी तरह की रेडिया फ्रीक्वेंसी काम नहीं करती हैं। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस क्यों काम नहीं करती है, आइये जानते हैं इसके बारे में।
इस जगह का नाम Zone of Silence 1966 तब रखा गया जब एक ऑइल कंपनी यहां तेल की खोज में आई थी। कंपनी के लोगों ने जब इस 50 किमी के क्षेत्र पर रिसर्च करना शुरू की तो वे बहुत परेशान हो गए क्योंकि उन सारे डिवाइस ने काम करना बंद कर दिया और उन्हें एक भी रेडियो सिग्नल नहीं मिल रहा था।
इस जगह पर इलेक्ट्रॉनिक्स के फेल होने पर तब रिसर्च की गई जब यहां से गुजर रहा एक अमेरिका का टेस्ट रॉकेट धराशाई हो गया। साइंटिस्ट जब इस जगह पर पहुंचे तो यहां जीपीएस और डायरेक्शन कंपस चकरी की तरह घूमने लग गए।
![ऐसी जगह जहां कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम नहीं करता, नाम है 'Zone Of Silence' zone of silence,weird story]()
यहां कई मेटेरोइड गिरे थे। पहला मेटेरोइड यहाँ 1938 में और दूसरा 1954 में इस जगह से टकराया था। इसके बाद यहाँ के रहवासी इस जगह में कुछ अजीबो गरीब होने वाली हरकतों का दावा करते रहते है।