न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेंग्विन की इस गलती के लिए पुलिस ने किया उन्हें गिरफ्तार

न्यूजीलैंड में पुलिस ने पेंग्विन की गलती के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 Feb 2020 11:17:09

पेंग्विन की इस गलती के लिए पुलिस ने किया उन्हें गिरफ्तार

अक्सर हमारे सामने कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो बेहद अजीब होती हैं और विश्वास करने से पहले कई बार सोचना पड़ता हैं। ऐसा ही कुछ हुआ न्यूजीलैंड में जहां पुलिस ने पेंग्विन की गलती के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया। जी हां, गिरफ्तार की गई पेंग्विनों का कसूर ये था कि वो बार-बार एक जापानी मिठाई की दुकान में घुस रही थीं, जिसके बाद दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की। दरअसल, आए दिन न्यूजीलैंड में पेंग्विन द्वारा दुकानदारों को परेशान करने का मामला बढ़ता जा रहा है।

नागासाकी पर नहीं होने वाला था परमाणु बम का हमला, जानें फिर क्यों हुआ ऐसा

हर साल नदी में बह जाता है 35 कमरों वाला यह अनोखा होटल

weird news,weird incident,penguins arrested by police,newzeland

शिकायत करने के बाद पुलिस ने दोनों पेंग्विन को हिरासत में ले लिया। हालांकि उन्हें थोड़ी देर बाद रिहा कर दिया गया। दुकानदार का कहना है कि वह इनसे परेशान हो गया था। इन्हें भगाने के कुछ देर बाद फिर ये दुकान में वापस पहुंच जाती थी। इसलिए पुलिस से शिकायत की थी। यह पूरा मामला न्यूजीलैंड के वेलिंगटन का है। रेलवे स्टेशन के पास दुकानदार विनी मॉरिस को सोमवार सुबह दुकान में पेंग्विन की आवाज सुनाई दी। कॉन्सटेबल जॉन झू को इस बात की जानकारी मिली, जिसे उन्होंने वेलिंगटन पुलिस के फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों पेंग्विन को संरक्षण विभाग और वेलिंगटन जू की मदद से वेलिंगटन हार्बर पर छोड़ा।

यहां 600 पेंग्विन के जोड़े रहते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि पेंग्विन को हिरासत में लिया गया है। वेलिंगटन के लोगों को खासतौर पर पेंग्विन से दूर रहने की हिदायत दी गई है। क्योंकि ये इंसानों को काट सकती हैं। दुकान के मालिक विनी मॉरिस के अनुसार दोनों पेंग्विन काफी डरी हुई नजर आ रही थी। लेकिन काफी खूबसूरत लग रही थीं। संरक्षण विभाग की मैनेजर जैक मेस के मुताबिक, इनके ब्रीडिंग सीजन की शुरुआत होने वाली है इसलिए ये सुरक्षित स्थान तलाश रहे थे। जिसे ढूंढते हुए दोनों दुकान में जा पहुंचे और फर्नीचर के नीचे छिप गए। जानकारी मिली है कि पेंग्विन ने वेलिंगटन के कई घरों में अपना घर बनाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग
अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन