न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रहस्य : रातोंरात गायब हुआ पाकिस्तान का यह द्वीप, देखे तस्वीर

पाकिस्तान में ग्वादर के पास ये द्वीप 2013 में नजर में आया था। ये अपनेआप में एक रहस्य सरीखा है कि एक टापू अचानक से बनता है और फिर अचानक ही समंदर में छूमंतर हो जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 July 2019 12:44:45

रहस्य : रातोंरात गायब हुआ पाकिस्तान का यह द्वीप, देखे तस्वीर

कुदरत के अजीबोगरीब कारनामों को देख इंसानों का दिमाग हिल जाता है कई बार तो यकीन करना भी मुश्किल होता है। पाकिस्तान में भी ऐसा ही कुछ हुआ जिसपर विश्वाश करना मुश्किल हो रहा है। दरहसल, पाकिस्तान के ग्वादर के समंदर के पास बना एक द्वीप रातोंरात गायब हो गया। वो द्वीप या जिसे टापू कह लें, पिछले कुछ वर्षों से लोगों के लिए आश्चर्य का सबब बना हुआ था। वो अचानक गायब हो गया। पाकिस्तान में ग्वादर के पास ये द्वीप 2013 में नजर में आया था। ये अपनेआप में एक रहस्य सरीखा है कि एक टापू अचानक से बनता है और फिर अचानक ही समंदर में छूमंतर हो जाता है। 6 साल बाद अब वो फिर से समंदर में विलीन हो गया। 2013 में भूकंप के बाद बने टापू को देखकर वहां के कुछ बुजुर्गों ने बताया था कि ऐसा यहां पहले भी हो चुका है। उन्होंने कहा था कि 60-70 साल पहले ऐसी ही एक घटना में टापू का निर्माण हुआ था। इसे नकारा भी नहीं जा सकता। क्योंकि 1945 में ग्वादर से करीब 100 किलोमीटर पूरब में तेज भूकंप आया था।

pakistan,pakistan island,island disappears,2013 earthquake,mystery island,mud volcano,weird news,weird story,omg news

भूकंप से बना था टापू

2013 में पाकिस्तान में 7.7 की त्रीवता का भयानक भूकंप आया था। जिसकी चपेट में आकर 330 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इभूकंप के झटके कराची, हैदराबाद, लरकाना और सिंध के शहरों में महसूस किए गए। स शक्तिशाली भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान के अवारान प्रांत से करीब 69 किलोमीटर दूर था। लेकिन इस भूकंप के बाद ग्वादर के लोगों ने समंदर में कुछ दूरी पर नया टापू बना देखा। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि बीच समंदर में ये टापू अचानक से कैसे उभर आया। लोग नाव के सहारे टापू पर पहुंचे। वहां लोगों ने देखा कि टापू कीचड़, रेत और पत्थरों से भरा है। अंडे के आकार के इस टापू पर लोगों ने मरी हुई मछलियां देखीं। कहीं-कहीं से मीथेन जैसी गैस निकल रही थी। वहां पर माचिस की तीली जलाने से आग पकड़ ले रही थी। एक बार आग पकड़ने पर बड़ी मुश्किल से उसे वो बुझ पा रहा था।

2013 में लोगों के लिए ये अजूबा सरीखा था। अंडे के आकार का ये टापू करीब 295 फीट लंबा और 130 फीट चौड़ा था। समंदर से इसकी ऊंचाई करीब 60 से 70 फीट थी। लोगों ने इसका नाम 'जलजला कोह' रखा। जिसका मतलब होता है 'भूकंप का पहाड़'। बाद में वैज्ञानिकों ने रिसर्च करके बताया कि भूकंप के दौरान टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने की वजह से टापू का निर्माण हुआ है। अरेबियन टेक्टोनिक प्लेट और यूरेशियन प्लेट एकदूसरे से टकराए, इसकी वजह से समंदर की सतह पर प्रेशर बना और सतह पानी के ऊपर ऊभर आया। 2013 के भूकंप मे ये टापू बना था। अब नासा ने यहां की नई तस्वीरें जारी की हैं। जिसमें टापू कहीं नजर नहीं आ रहा है। टापू समंदर के बीच से गायब हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे रविवार रचा इतिहास , 11 दिनों में बनी नंबर 1 फिल्म, ‘पुष्पा 2’ और पहली पार्ट को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे रविवार रचा इतिहास , 11 दिनों में बनी नंबर 1 फिल्म, ‘पुष्पा 2’ और पहली पार्ट को छोड़ा पीछे
अप्रैल में भी नहीं पड़ेगी तेज गर्मी, IMD का अलर्ट, दिल्ली समेत इन इलाकों में आज बारिश के आसार
अप्रैल में भी नहीं पड़ेगी तेज गर्मी, IMD का अलर्ट, दिल्ली समेत इन इलाकों में आज बारिश के आसार
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज',  डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक आगाज़, 4742 दिनों का सूखा खत्म, IPL में रचा अनोखा रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक आगाज़, 4742 दिनों का सूखा खत्म, IPL में रचा अनोखा रिकॉर्ड
PSL में बड़ा विवाद, फखर जमान की संदिग्ध हरकत कैमरे में कैद, बॉल टैंपरिंग पर उठे सवाल
PSL में बड़ा विवाद, फखर जमान की संदिग्ध हरकत कैमरे में कैद, बॉल टैंपरिंग पर उठे सवाल