Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान से सामने आया कोरोना संक्रमित का वीडियो, कहा - सब जगह फैलाऊंगा, लोग दहशत में

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से इरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक जो खुद को कोरोना से पीड़ित बता रहा है, वह इस वायरस को दूसरों में फ़ैलाने की भी बात कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Mar 2020 1:10:47

पाकिस्तान से सामने आया कोरोना संक्रमित का वीडियो, कहा - सब जगह फैलाऊंगा, लोग दहशत में

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से इरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक जो खुद को कोरोना से पीड़ित बता रहा है, वह इस वायरस को दूसरों में फ़ैलाने की भी बात कर रहा है। 'उर्दू न्‍यूज' की खबर के मुताबिक 25 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में दिखाई देने वाले युवक ने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है और अब यह वायरस हर जगह फैलाएगा। सरकार को चुनौती देते हुए उसने कहा, 'दिखना बंद करो।' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग दहशत में हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर ने अपनी चिंता व्यक्त की और सरकार से इस युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस पर फॉक्‍सट्राट फोनिक्‍स हैंडल की ओर से लिखा गया, 'चाहे वह मरीज है या नही, सबके सामने कोड़े खाने का हकदार है।' कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि युवक पाकिस्तान के पेशावर का है।

हालाकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसी शख्स ने एक और वीडियो जारी किया। जिसमें वह अपने पहले के दावे के बरअक्‍स कुछ और ही कहता सुनाई दिया। वीडियो में युवक कह रहा है कि 'यह वीडियो जो हमने बनाया है, वह सब हमारे दोस्तों ने मिलकर बनाया है। मेरा वायरल होने का इरादा नहीं था। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सामने की ओर कुछ लिखा हुआ पढ़ रहा है। इस चंद सेकंड के वीडियो में वह आगे कहता है, 'मैं पाकिस्तान और आप सभी से माफी चाहता हूं। मैं सरकार के साथ हूं और सरकार के नियमों के मुताबिक अपनी जिंदगी गुजार रहा हूं।' माफी मांगने वाले वीडियो के सामने आने के बावजूद सोशल मीडिया यूजर का गुस्‍सा कम नहीं हुआ। जैस्मीन नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, 'उसे गैरकानूनी व्यवहार करने और डर फैलाने के लिए जेल जाना चाहिए।' जावेद अजीज खान नाम के एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह मजाक का समय नहीं है। ऐसे काम न करें।'

हालाकि, वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में पाया कि उसमे कोरोना वायरस नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology