न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के ये 9 देश जहां नहीं पड़े कोरोना वायरस के कदम

चौकाने वाली बात यह भी है कि इन देशों के पड़ोसी देशों की हालत बेहद ही खराब है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये देश कौन से हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Apr 2020 6:00:48

दुनिया के ये 9 देश जहां नहीं पड़े कोरोना वायरस के कदम

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर से नौ देश ही बचे हुए है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया के मामलों का एक बड़ा डेटा तैयार किया है। उसका लाइव ट्रैकर भी चलता है। जिसमें हर देश के मरीजों और मौतों की संख्या लगातार अपडेट होती रहती है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक अब सिर्फ 9 देश ऐसे हैं जो कोरोना वायरस की जद में अभी तक नहीं आए हैं। चौकाने वाली बात यह भी है कि इन देशों के पड़ोसी देशों की हालत बेहद ही खराब है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये देश कौन से हैं?

coronavirus,coronavirus news,coronavirus outbreak,coronavirus updates,corona virus,covid 19

तुर्कमेनिस्तान

मध्य एशिया में स्थित देश तुर्कमेनिस्तान ने तो अपने देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) शब्द पर ही प्रतिबंध लगा दिया है। मास्क लगाकर घूमने और महामारी की बात करने पर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दे रही है। कोरोना के रोकथाम के सोशल पोस्ट और दीवारों पर लगे पोस्टर भी हटा दिए गए हैं।

coronavirus,coronavirus news,coronavirus outbreak,coronavirus updates,corona virus,covid 19

ताजिकिस्तान

मध्य एशिया का ही दूसरा देश है ताजिकिस्तान। यह देश अपने पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यहां लोग ट्रैकिंग-क्लाइंबिंग के लिए आते हैं। इसने मार्च के शुरुआत में ही दुनिया के 35 देशों के नागरिकों को अपने यहां आने से मना कर दिया था। ऐसे में ना तो इस देश के लोग किसी दूसरे देश में जा सकते है और ना ही कोई और देश का नागरिक वहां आ सकता है।

coronavirus,coronavirus news,coronavirus outbreak,coronavirus updates,corona virus,covid 19

उत्तर कोरिया

यह तो हम सभी जानते है कि कोरोना वायरस का जन्म चीन से हुआ है लेकिन चौकाने वाली बात है कि चीन से सटा हुआ उत्तर कोरिया देश अभी भी कोरोना वायरस के चंगुल से मुक्त है। यह दुनिया के सबसे सीक्रेट देशों में से एक माना जाता है। चीन में कोरोना वायरस के फैलते ही इसने अपनी सारी सीमाएं सील कर दी थीं। विदेशी नागरिकों का आना-जाना वैसे ही उत्तर कोरिया में ज्यादा नहीं है।

coronavirus,coronavirus news,coronavirus outbreak,coronavirus updates,corona virus,covid 19

दक्षिणी सूडान

उत्तरी अफ्रीका के दक्षिणी सूडान में अब तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इस देश की आबादी 1.11 करोड़ है। इस देश की सीमाएं भी सील हैं। न कोई बाहर जा पा रहा है, न ही कोई अंदर आ पा रहा है। लेकिन जनजीवन सामान्य है।

coronavirus,coronavirus news,coronavirus outbreak,coronavirus updates,corona virus,covid 19

यमन

मध्यपूर्वी देश यमन भी अभी तक कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा हुआ है। इस देश ने कई सालों तक गृहयुद्ध का सामना किया है। भूख और गरीबी से भी यहां बहुत से लोग मारे गए हैं। लेकिन यहां अभी तक कोरोना नहीं पहुंचा है। यहां की आबादी करीब 3 करोड़ है।

coronavirus,coronavirus news,coronavirus outbreak,coronavirus updates,corona virus,covid 19

बुरुंडी

दक्षिण अफ्रीकाई देश बुरुंडी भी कोरोना वायरस के संक्रमण से अछूता है। यह देश अपने वाइल्डलाइफ, जंगल और हरियाली की वजह से जाना जाता है। इस देश में भी कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

coronavirus,coronavirus news,coronavirus outbreak,coronavirus updates,corona virus,covid 19

मालावी

पूर्वी अफ्रीका का मालावी। इस देश की पहचान यहां का वाइल्डलाइफ, जंगल, जीव-जंतु और तट हैं। यहां का ग्रेट रिफ्ट वैली और मालावी लेक काफी प्रसिद्ध है। इस देश में भी अभी तक कोरोना वायरस का एक भी केस नहीं मिला है।

coronavirus,coronavirus news,coronavirus outbreak,coronavirus updates,corona virus,covid 19

लिसोथो

अफ्रीका का देश लिसोथो। यह देश अपने बर्फ से ढके पहाड़ों और वन्यजीव अभ्यारण्यों के लिए जाना जाता है। ये देश भी अब तक कोरोना वायरस से अछूता है।

coronavirus,coronavirus news,coronavirus outbreak,coronavirus updates,corona virus,covid 19

कोमोरोस

कोमोरोस देश में भी अब तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। ये देश भी अफ्रीका में है। ये ज्वालामुखीय द्वीपों का समूह है। लोग इन द्वीपों को परफ्यूम आईलैंड भी कहते हैं। क्योंकि यहां खुशबूदार पेड़ मिलते हैं।

आपको बता दे, पूरी दुनिया में 9.5 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। वहीं इस वायरस से मरने वालों की गिनती भी बहुत ज्यादा है। इस वायरस से अब तक 48 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तकरीबन 2 लाख लोग इस वायरस से मुक्ति पा चुके है और अस्पताल से अपने घर को चले गए है। भारत में भी इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ताजा आकड़ों पर नजर डाले तो अब तक 2 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है वहीं 60 लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गवां चुके है। भारत में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और केरल से सामने आए है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग