न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रहस्यमय वैज्ञानिक थे निकोला टेस्ला, क्या सच में की थी समय यात्रा?

एक वैज्ञानिक थे निकोला टेस्ला जो अपने रहस्यमयी अविष्कारों के लिए जाने जाते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Mar 2020 4:02:00

रहस्यमय वैज्ञानिक थे निकोला टेस्ला, क्या सच में की थी समय यात्रा?

इतिहास में कई माहन शख्सियत हुई हैं जिनके बारे में जानकार गौरवान्वित महसूस होता हैं। आज की हमारी तकनिकी कई वैज्ञानिकों कि बड़ी सोच और दिमाग की मदद से हैं। ऐसे ही एक वैज्ञानिक थे निकोला टेस्ला जो अपने रहस्यमयी अविष्कारों के लिए जाने जाते थे। इन्होनें दुनिया को ऐसे-ऐसे आविष्कार दिए, जिनका इस्तेमाल आज हम रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके प्रति धारणा है कि उन्होनें समय यात्रा की हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने खुद कहा था कि उन्होंने भूतकाल, वर्तमान और भविष्य तीनों को एक साथ देखा है। इससे संबंधित उन्होंने एक किताब भी लिखी थी।

साल 1856 में पैदा हुए निकोला टेस्ला एक आविष्कारक होने के साथ-साथ मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और फिजिकल इंजीनियर भी थे। सबसे दिलचस्प बात कि बिजली के बल्ब के आविष्कारक थॉमस एडिसन उनके बॉस थे। हालांकि बाद में दोनों एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी बन गए थे, क्योंकि एडिसन डायरेक्ट करंट (डीसी) को बेहतर मानते थे, जिसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना मुश्किल था, जबकि टेस्ला अल्टरनेटिव करंट (एसी) को बेहतर मानते थे, क्योंकि उसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान था।

रहस्यमय वैज्ञानिक थे निकोला टेस्ला, क्या सच में की थी समय यात्रा?

टेस्ला ने साल 1891 में टेस्ला कॉइल्स का आविष्कार किया था। दरअसल, टेस्ला कॉइल्स एक तरह की इलेक्ट्रिकल सर्किट होती है, जिसकी मदद से कम करंट और हाई वोल्टेज की बिजली पैदा की जाती है। आज के समय में इसका इस्तेमाल रेडियो से लेकर टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों में हो रहा है। इसके अलावा वायरलेस ट्रांसमिशन में भी इसका इस्तेमाल हो सकता है।

टेस्ला ने न्यूयॉर्क के नियाग्रा फॉल्स (जलप्रपात) में पहले हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट का डिजाइन तैयार किया। यह प्लांट तीन साल में बनकर तैयार हुआ था और 16 नवंबर 1896 को पहली बार इस प्लांट से नजदीकी इलाकों में बिजली की सप्लाई की गई। इस उपलब्धि की वजह से नियाग्रा फॉल्स के सामने गॉट आइलैंड पर निकोला टेस्ला की एक प्रतिमा भी स्थापित की गई है।

रहस्यमय वैज्ञानिक थे निकोला टेस्ला, क्या सच में की थी समय यात्रा?

निकोला टेस्ला को अपने समय से आगे के आविष्कारों के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने 1887 में एसी से चलने वाला एक मोटर बनाया था। कहते हैं कि ये आविष्कार समय से आगे का था, इसलिए उस समय इसकी कोई पूछ नहीं थी। लेकिन इससे उन्हें दुनियाभर में प्रसिद्धि जरूर मिली।

कहा जाता है कि रेडियो का आविष्कारक मार्कोनी के बजाए निकोला टेस्ला को ही माना जाता, लेकिन 13 मार्च 1895 को उनकी लैब में आग लग गई थी। बहुत कम ही लोगों को पता है कि टेस्ला की मौत के बाद मार्कोनी के पेटेंट को अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने अमान्य करार दे दिया था और रेडियो के आविष्कार का पेटेंट निकोला टेस्ला को दे दिया था।

साल 1898 में टेस्ला ने रिमोट से चलने वाली एक नाव बनाई थी। ये आविष्कार उस वक्त के हिसाब से इतना आगे का था कि लोगों को लगा था कि टेस्ला ने नाव के अंदर किसी प्रशिक्षित जानवर को रखा है। लोगों के इस शक को दूर करने के लिए टेस्ला को नाव को पूरी तरह खोलकर उसके सारे कलपुर्जे दिखाने पड़े थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत