न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यमराज के घर का प्रवेश द्वार है ये दरवाजा, यहां रूकना मतलब मौत को बुलावा देना

धरती पर एक ऐसी जगह हैं जिसे 'यमराज के घर का प्रवेश द्वार' माना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 18 Mar 2020 9:58:12

यमराज के घर का प्रवेश द्वार है ये दरवाजा, यहां रूकना मतलब मौत को बुलावा देना

मृत्यु का देवता माने जाने वाले यमराज से सभी डरते हैं और प्राचीन ग्रंथों में इनसे जुड़ी कई बातें जानने को मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती पर एक ऐसी जगह हैं जिसे 'यमराज के घर का प्रवेश द्वार' माना जाता हैं। इस दरवाजे को 'यम द्वार' के नाम से जाना जाता हैं। यह प्रवेश द्वार पवित्र कैलाश पर्वत के रास्ते में पड़ता है। वही कैलाश पर्वत, जिसके रहस्यों को आज तक कोई भी नहीं सुलझा पाया है। इस पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है।

यम द्वार तिब्बत के एक गांव दारचेन से 15 किलोमीटर की दूरी पर करीब 15,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह कैलाश पर्वत की परिक्रमा यात्रा का शुरुआती स्थान है। तिब्बत के लोग इस जगह को 'चोरटेन कांग नग्यी' नाम से बुलाते हैं, जिसका मतलब 'दो पैर वाले स्तूप' होता है।

weird news,weird place,mysterious gate,yam dwar,god of death yamraj

मान्यता है कि यम द्वार के अंदर रात में रुकने वाला कोई भी इंसान जिंदा नहीं बचता। कहते हैं कि ऐसी कई घटनाएं यहां हो चुकी हैं, लेकिन उनकी मौत के कारणों का पता आज तक नहीं चल पाया है। इस द्वार को लेकर यह भी कहा जाता है कि इसे किसने बनाया और कब बनाया, कोई नहीं जानता। इसके निर्माण को लेकर कई शोध हुए, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

कहते हैं कि तिब्बती लोग अपने शरीर से बाल नोंच कर यम द्वार पर अर्पित करते हैं। इसे वो शरीर-त्याग के प्रतीक के रुप में देखते हैं। वहीं बौद्ध लामा यहां आकर मोक्ष-प्राप्ति की कामना करते हैं। कभी-कभी तो बीमार लामा यही आकर अपने प्राण त्यागते हैं, ताकि उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो।

मान्यताओं के अनुसार, अगर आपने यम द्वार की परिक्रमा कर ली, तो उसे कैलाश यात्रा पूरी करने के समान माना जाएगा। इसके अलावा यह भी कहते हैं कि यम द्वार की परिक्रमा करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। मान्यता यह भी है कि अगर आप यम द्वार से होकर गुजरते हैं तो चित्रगुप्त आपके सभी बुरे कामों को फैसले की किताब से निकाल देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग