Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनूठी दरगाह जहां हिन्दू करते है खिदमत

जी हाँ यह दरगाह है अजमेर में जहां पर मंदिर भी है तो मस्जिद भी और गुरुद्वारा भी। इस बारगाह से सिर्फ एक ही पैगाम निकलता है भाईचारे का। आइये जानते हैं इस दरगाह के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 03 Apr 2018 4:47:08

अनूठी दरगाह जहां हिन्दू करते है खिदमत

भारत देश को सर्वपंथ समादर वाला देश माना जाता है, जहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। लेकिन भारत की भोली जनता के बहकावे में आने के कारण देश मे कई लोग धर्म भेदभाव को बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन देश की एकता को हिला पाना इतना आसान नहीं हैं। इसका एक उदहारण आज हम आपको बताने जा रहे हैं जहां दरगाह में हिन्दू धर्म क्र लोग खिदमत करते हैं। जी हाँ यह दरगाह है अजमेर में जहां पर मंदिर भी है तो मस्जिद भी और गुरुद्वारा भी। इस बारगाह से सिर्फ एक ही पैगाम निकलता है भाईचारे का। आइये जानते हैं इस दरगाह के बारे में।

पहाडिय़ों के बीच बसी ये खूबसूरत दरगाह बाबा बादाम शाह की है। बाबा बादाम शाह सन् 1921 में यूपी से अजमेर आए थे। बाबा जब अपने वालिद के गांव में सरकारी नौकरी किया करते थे, तभी से ही उनके दिल में पीर फकीरों और साधु-महात्माओं की तरह जिंदगी बसर करने का जज्बा था। जब उनका ये जज्बा उनकी बहन को पता चला तो उन्होंने इनकी मदद की और इनको अपनी जिंदगी अपने तरीके से बसर करने के लिए कह दिया। तब बाबा अपना सबकुछ छोड़कर निकल पड़े।
mosque,dargh,ajmer,weird places,weird temples,weird story बाबा खुद मुसलमान थे, लेकिन जब वो घर से निकले तो सबसे पहले जिस शख्स से इनकी मुलाकात हुई वो हिन्दू थे और यही वजह रही की इनके दिल में कभी भी जाति और मजहब का ख्याल नहीं आया। बाबा ने सिर्फ एक मकसद चुना और वो था भाईचारे और इंसानियत का। बाबा बादाम शाह जब अजमेर आए तो उनको यहां एक पीर मिले जिन्होंने बाबा को सोमलपुर गांव भेजा और वहीं रहकर इबादत करने के लिए कहा। पीर की बात मानते हुए बाबा ने कई सालों वहां रहकर इबादत की और 1964 में इसी जगह को उन्होंने अपना आशियाना बना लिया। जब बाबा वहां दिन बसर करने लगे तो गांवों के कई लोग उनके पास आते थे जिसमें सभी कोमों के लोग शामिल थे।

यहां एक ऐसी जगह बनाई गई है जहां पर किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं रहा। यही वजह है कि इस एक ही जगह पर आपको मंदिर और मस्जिद एक साथ मिलेंगे। जहां नमाज और आरती एक साथ देखने को मिलेगी, साथ ही यहां आने वाले जायरीन और श्रद्धालु सभी धर्मों के देखे जा सकते हैं। इस दरगाह की यही खास बात है कि यहां के पुजारी और खिदमत करने वाले हिन्दू हैं, लेकिन यहां जुड़े और लोग भी हैं जो सभी मजहब से हैं। यहां पर हर साल बाबा का उर्स मनाया जाता है और उस दिन यहां सभी श्रद्धालु प्रसाद पाकर अपने आप को खुश नसीब मानते हैं।

अकीदमंदों का हुजूम दूर-दराज से चादर पेश करने पहुंचते हैं। सूफियाना कलामों के साथ मजार शरीफ पर चादर पेश कर दुआएं मांगी जाती हैं। यह एक ऐसा मुकाम है जहां जाति धर्म के भेदभाव को नकारा जाता है और सभी इस दर पर आते हैं और उनकी मन्नतें पूरी होती हैं। दरगाह से जुड़े अकीदतमंद जब इस जगह आते हैं तो उनका कहना है कि जो सुकून दुनिया में कहीं नहीं है वो उन्हें यहां आकर मिलता है और वो ये भी मानते हैं कि दुनिया की ये पहली जगह है जहां पर मंदिर और मस्जिद एक जगह पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology