न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब तक का सबसे बड़ा नरसंहार, 900 से ज्यादा लोगों ने की एकसाथ आत्महत्या, कारण बना अंधविश्वाश

आज हम आपको जिस अनोखी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं वह इससे भी भयानक और क्रूर हैं जिसमें अंधविश्वास की वजह से 900 से ज्यादा लोगों ने एकसाथ आत्महत्या कर ली थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 July 2019 08:09:44

अब तक का सबसे बड़ा नरसंहार, 900 से ज्यादा लोगों ने की एकसाथ आत्महत्या, कारण बना अंधविश्वाश

कुछ समय पहले दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई थी जिसमें एक ही घर के 11 लोगों ने एक साथ आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने सभी को हैरानी में डाल दिया था। लेकिन आज हम आपको जिस अनोखी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं वह इससे भी भयानक और क्रूर हैं जिसमें अंधविश्वास की वजह से 900 से ज्यादा लोगों ने एकसाथ आत्महत्या कर ली थी। इससे जुड़ी पूरी जानकारी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। तो आइये जाने हैं अमेरिका के पास स्थित गुयाना के जोंसटाउन में घटी इस घटना के बारे में।

इस भयानक घटना को अब तक की सबसे बड़ी आत्महत्या की घटनाओं में से एक माना जाता है, जिसमें एक साथ 900 से ज्यादा लोगों ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी और जिसने जहर पीने से इनकार किया, उन्हें जबरन पिला दिया गया था।

weird news,weird story,900 people commit suicides,suicides due to superstitious,jonestown mass suicide

यह घटना 40 साल पहले की है। 18 नवंबर, 1978 को यह दिल दहला देने वाली घटना घटी थी, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरत में पड़ गया था। दरअसल, इस घटना के पीछे जिम जोंस नामक एक धर्मगुरु का हाथ था। वो खुद को भगवान का अवतार बताता था। चूंकि जिम जोंस कम्युनिष्ट विचारधारा का था और उसके विचार अमेरिकी सरकार से अलग थे। इसलिए वो अपने अनुयायियों के साथ शहर से दूर गुयाना के जंगलों में चला गया और वहीं पर उसने एक छोटा सा गांव भी बसा दिया। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही उसकी असलियत लोगों के बीच आने लगी।

दरअसल, जिम जोंस अपने अनुयायियों (चाहे वो महिला हो या पुरुष) से दिनभर काम कराता था और रात में जब वो थक-हारकर सोने के लिए जाते तो वो उन्हें सोने भी नहीं देता था और अपना भाषण शुरू कर देता था। इस दौरान उसके सिपाही घर-घर जाकर देखते थे कि कहीं कोई सो तो नहीं रहा। अगर कोई भी सोता हुआ पाया जाता था वो उन्हें कड़ी सजा देता था। यहां तक कि वो लोगों को गांव से बाहर भी जाने देता था। पुरुष और महिलाएं जब काम करती थीं, तो उनके बच्चों को एक कम्युनिटी हॉल में रखा जाता था। उसके सिपाही गांव के चारों ओर दिन-रात पहरा देते रहते थे, ताकि कोई वहां से भाग न जाए।

weird news,weird story,900 people commit suicides,suicides due to superstitious,jonestown mass suicide

जिम जोंस ने अपने अंधविश्वास का जाल इस कदर फैला रखा था कि वो जो कहता, लोग उसे मान लेते। इस बीच अमेरिकी सरकार को वहां हो रही गतिविधियों के बारे में पता चला तो सरकार ने कार्रवाई करने की सोची। लेकिन इसका पता जिम जोंस को भी चल गया और उसने अपने सभी अनुयायियों को एक जगह इकट्ठा होने को कहा।

कहा जाता है कि इस दौरान जोंस ने लोगों से कहा, 'अमेरिकी सरकार हम सबको मारने आ रही है। इससे पहले कि वो हमें गोलियों से छलनी करें, हम सबको पवित्र जल पी लेना चाहिए। ऐसा करने से हम गोलियों के दर्द से बच जाएंगे।' जिम ने लोगों से कहा कि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो वो हमें बम से उड़ा देंगे और जो बच जाएंगे उनके साथ जानवरों जैसा सलूक करेंगे। महिलाओं के साथ रेप करेंगे, बच्चों को तरह-तरह की तकलीफें देंगे। इसलिए हमें खुद को उनसे बचाने के लिए पवित्र जल पीना पड़ेगा।

जोंस ने पहले ही एक बड़े से टब में खतरनाक जहर मिलाकर एक सॉफ्ट ड्रिंक बनवा लिया था और लोगों को पीने के लिए दे दिया। इस दौरान जिसने भी जहरीला ड्रिंक पीने से मना किया, उन्हें जबरन पिलाया गया। इस तरह एक अंधविश्वासी के चक्कर में पड़ 900 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इनमें 300 से अधिक बच्चे भी शामिल थे। इस घटना को अब तक के सबसे बड़े नरसंहारों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि लोगों के मरने के बाद जिम जोंस का शव भी एक जगह पाया गया था। उसने खुद को गोली मार ली थी या शायद किसी ने उसके कहने पर उसे गोली मारी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सिंगर का सनसनीखेज आरोप, म्यूजिक डायरेक्टर को बताया ‘मद्रास का एपस्टीन’, लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप
सिंगर का सनसनीखेज आरोप, म्यूजिक डायरेक्टर को बताया ‘मद्रास का एपस्टीन’, लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप
मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, खुलेंगे बंपर कमाई के रास्ते!
मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, खुलेंगे बंपर कमाई के रास्ते!
MCX में सोना हुआ कमजोर, चांदी ने दिखाई मजबूती; जानें आज 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
MCX में सोना हुआ कमजोर, चांदी ने दिखाई मजबूती; जानें आज 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
राघव चड्ढा के भाजपा से जुड़ाव में प्रियंका चोपड़ा का नाम? नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा दावा
राघव चड्ढा के भाजपा से जुड़ाव में प्रियंका चोपड़ा का नाम? नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा दावा
90 वर्षीय महिला के मानहानि मामले की सुनवाई 2046 तक टली, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया 20 साल का अंतराल
90 वर्षीय महिला के मानहानि मामले की सुनवाई 2046 तक टली, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया 20 साल का अंतराल
19 साल पुरानी इस डरावनी फिल्म को आज भी अकेले देखने से कतराते हैं लोग, 12 लाख में बनी और कमा डाले 1600 करोड़, आ चुके 7 पार्ट
19 साल पुरानी इस डरावनी फिल्म को आज भी अकेले देखने से कतराते हैं लोग, 12 लाख में बनी और कमा डाले 1600 करोड़, आ चुके 7 पार्ट
ई-सिगरेट विवाद में घिरे रियान पराग, क्या हो सकती है जेल? जानिए भारत का सख्त कानून
ई-सिगरेट विवाद में घिरे रियान पराग, क्या हो सकती है जेल? जानिए भारत का सख्त कानून
'मैं और अभिषेक पूरी रात जागते रहे, हमारे कार्यकर्ताओं को उठाया जा रहा' – ममता बनर्जी के तीखे आरोप, चुनावी माहौल गरमाया
'मैं और अभिषेक पूरी रात जागते रहे, हमारे कार्यकर्ताओं को उठाया जा रहा' – ममता बनर्जी के तीखे आरोप, चुनावी माहौल गरमाया
क्या खाली पेट तरबूज और खरबूज खाना सही है? जानिए फायदे, नुकसान और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानियां
क्या खाली पेट तरबूज और खरबूज खाना सही है? जानिए फायदे, नुकसान और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानियां