न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हवाई जहाज तक खा गया था यह शख्स, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

आज हम आपको एक ऐसे ही अनोखे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कई अजीबोगरीब चीजें खाने का शौक था और वह हवाई जहाज तक खा गया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 15 Mar 2020 12:17:03

हवाई जहाज तक खा गया था यह शख्स, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

आपने कई तरह के लोगों को देखा होगा जिन्हें खाने में कई तरह की अजीब चीजें खाने की चाहत होती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही अनोखे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कई अजीबोगरीब चीजें खाने का शौक था और वह हवाई जहाज तक खा गया था। हम बात कर रहे हैं फ्रांस के रहने वाले मिचेल लोटिटो के बारे में जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

15 जून 1950 को फ्रांस के ग्रेनोबल में मिचेल लोटिटो का जन्म हुआ था। लोटिटो जब 16 साल के थे, तभी से वो असामान्य चीजें खाने लगे थे। उनकी इस बीमारी को मेडिकल की भाषा मे पिका कहा जाता है। यह एक ऐसी बीमारी होती है, जिसमें लोग इंसानी खाने को पचा नहीं पाते, जबकि असामान्य चीजें खाकर आसानी से पचा लेते हैं। शुरुआत में लोटिटो अपने नाखून से लेकर कांच के टुकड़े तक खा जाते थे और उन्हें आसानी से उन्हें पचा भी लेते थे।

हवाई जहाज तक खा गया था यह शख्स, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोटिटो जब भी केले, उबले हुए अंडे या ब्रेड जैसी सामान्य चीजें खाते थे, तो उन्हें पचा नहीं पाते थे, लेकिन किसी धातु की चीज को वो खा लेते तो आसानी से उसे पचा लेते थे। जहां दुनियाभर के लोगों को उनकी यह बीमारी अजीबोगरीब लगी, वहीं लोटिटो को ऐसा करना अच्छा लगने लगा था। इसलिए 1966 में उन्होंने इसका प्रदर्शन करना भी शुरू कर दिया था। कहते हैं कि बड़ी संख्या में लोग उनके इस करतब को देखने के लिए टिकट लेकर आते थे।

लोटिटो ने लोगों के सामने बैठकर पलंग से लेकर टेलीविजन सेट, कंप्यूटर, साइकिल और धातु की कई चीजें खाकर दिखाई थी। धातु से बनी चीजें खाने के लिए वो पहले उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेते थे और उन्हें बराबर मात्रा में पानी और मिनरल ऑयल (तेल) के साथ खा जाते थे। पेट्रोल पीने के पीछे उन्होंने वजह बताई थी कि इससे उनका गला चिकना हो जाता था, जिससे धातु की चीजें निगलने में आसानी होती थी।

हवाई जहाज तक खा गया था यह शख्स, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

डॉक्टरों के मुताबिक, लोटिटो के पेट की आंतों में एक मोटी संरक्षण परत थी, जो सामान्य इंसानों में नहीं होती। यही वजह है कि वो धातु हो या कांच या रबर, बड़ी आसानी से खाकर पचा लेते थे। मिचेल लोटिटो का नाम उस वक्त पूरी दुनिया में फैल गया, जब 1978 में उन्होंने सेसना 150 हवाई जहाज को टुकड़ों-टुकड़ों में खाना शुरू किया। महज दो साल में ही यानी 1980 तक वो पूरा का पूरा हवाई जहाज ही खा गए थे।

एक अनुमान के मुताबिक, 1959 से 1997 तक मिचेल लोटिटो ने करीब नौ टन यानी 8164 किलो धातु का सेवन कर लिया था। अजीबोगरीब चीजें खाने की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। 25 जून 2007 को 57 साल की उम्र में प्राकृतिक कारणों से उनकी मौत हो गई थी, लेकिन लोग उन्हें आज भी याद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत