न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में सरकार की ऐसी सलाह पड़ गई उन्हीं पर भारी, उठने लगा विवाद

मलेशिया की सरकार द्वारा महिलाओं को सलाह देना भारी पड़ गया और विवाद खड़ा हो गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 1:21:03

लॉकडाउन में सरकार की ऐसी सलाह पड़ गई उन्हीं पर भारी, उठने लगा विवाद

देश-दुनिया अभी कोरोना की मार झेल रहे हैं जिससे हुए संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख को पार कर चुका हैं। इस संकट की घडी में हर देश के द्वारा समुचित कदम उठाए जा रही हैं और सरकारों द्वारा समय-समय पर लोगों का हौंसला बढाते हुए उचित जानकारी दी जा रही हैं। लेकिन मलेशिया की सरकार द्वारा महिलाओं को सलाह देना भारी पड़ गया और विवाद खड़ा हो गया। मलेशिया के महिला और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए घर से काम कर रहीं महिलाओं को शांति बनाए रखने की सलाह दी है। इसके साथ ही सरकार ने एक पोस्टर जारी करते हुए कहा है कि महिलाओं को घर पर भी हमेशा की तरह सजने-संवरने के साथ अच्छे कपड़े पहनने चाहिए। हालांकि सरकार के इस सलाह की अब चौतरफा आलोचना हो रही है।

मलेशिया सरकार ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर सोशल मीडिया पर लिखा है कि महिलाओं के लिए इतनी लंबी छुट्टियां और घर से काम करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि अक्सर उनका ध्यान भटक जाता है। अगर उनके पार्टनर से घर के काम में कोई गलती हो जाती है तो उसे ज्यादा तूल ना दें। जब सरकार के इस सलाह की आलोचना होने लगी तो उसने पोस्ट को हटा लिया।

weird news,weird incident,malaysia government,coronavirus,lockdown,women to do make up

मंत्रालय ने एक पोस्टर के जरिए सोफे पर आराम करते हुए एक शख्स की तस्वीर के साथ लिखा था कि अगर आप अपने पार्टनर को कुछ गलत करते हुए देखती हैं तो नजअंदाज करें। शिकायत ना कर आप उनसे मजाकिया अंदाज का इस्तेमाल करते हुए कार्टून की आवाज में बोल सकती हैं। वहीं, कुछ पोस्ट में महिलाओं से कहा गया कि वे अपने पतियों से घर के काम में मदद मांगते वक्त तंज वाले लहजे का इस्तेमाल ना करें। यदि आपको गुस्सा आए तो 20 तक उल्टी गिनती गिने और समझदारी से काम लेते हुए शांत रहें।

मंत्रालय के द्वारा जारी इस एडवाइजरी की महिला संगठनों ने आलोचना की है। 'ऑल वुमेन्स ऐक्शन सोसाइटी' ने कहा कि मेक-अप करने और अच्छा दिखने के अलावा महिलाओं के पास और भी बहुत काम होते हैं। महिलाएं भी इंसान हैं, कोई सामान नहीं। महिला संगठन ने लिखा कि लॉकडाउन में घर से काम करते हुए अनुशासन में रहना, ऑफिस रूटीन फॉलो करना और ठीक तरह से ड्रेसिंग करना एक तरीका हो सकता है लेकिन लुक और मेकअप पर जोर देने की सलाह गैर-जरूरी है। मंत्रालय को इस तरह के महिला विरोधी बयान देने के बजाय घरेलू हिंसा पीड़ितों पर ध्यान देना चाहिए। इस समय सबसे ज्यादा खतरे में महिलाएं ही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग