बीच सड़क पर आराम फर्मा रहे थे शेर, किसी की हॉर्न बजाने की नहीं हुई हिम्मत, देखे वीडियो
सोशल मीडिया पर अपलोड करते ही यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। 8 जुलाई को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 159,433,700 लोग देख चुके है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sat, 13 Jul 2019 8:45:48
यह तो हम सभी जानते है कि शेर को जंगल का राजा कहते है और राजा जब सामने हो तो सबकी बोलती बंद हो जाती है ऐसा ही कुछ देखने को मिला साउथ अफ्रीका के सबसे बड़े अभ्यारण्य क्रूगर नेशनल पार्क में। यहां की एक सड़क पर शेरों का एक झुंड आराम फरमा रहा था। इतने में ही सामने से एक कार आती है और दूर ही खड़ी हो जाती है। कुछ देर रुकने के बाद धीरे धीरे यह कार आगे बढ़ने की कोशिश करती है इतने में जंगल से निकल कर एक और शेर उस कार के सामने आ कर बैठ जाता है। आप खुद इस वीडियो में देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर अपलोड करते ही यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। 8 जुलाई को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 159,433,700 लोग देख चुके है।
वीडियो जैसे जैसे आगे बढ़ता है सड़क पर गाड़ियों की संख्या भी लगातार बढ़ती जाता है लेकिन कोई भी इन शेरों के आराम में खलल नहीं डालता, सभी दूर खड़े बस जंगल के इस राजा को निहारते रहते हैं।