न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हवाई जहाज और अंतरिक्ष यान से भरा पड़ा हैं ये कब्रिस्तान

आज हम आपको एक ऐसे कब्रिस्तान के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनेआप में बेहद ही रोचक हैं और यहां अनोखा नजारा देखने को मिलता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 21 Mar 2020 1:36:49

हवाई जहाज और अंतरिक्ष यान से भरा पड़ा हैं ये कब्रिस्तान

आपने कभी कब्रिस्तान का नजारा देखा हैं जो बेहद ही वीरान और डरावना होता हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कब्रिस्तान के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनेआप में बेहद ही रोचक हैं और यहां अनोखा नजारा देखने को मिलता हैं। हम बात कर रहे हैं एरिजोना के टक्सन रेगिस्तान में स्थित कब्रिस्तान के बारे में। यहां चार हजार से अधिक बेकार हो चुके सैन्य विमान रखे गए हैं। इसके अलावा विमानों के इस कब्रिस्तान में कई अंतिरक्ष यान भी रखे हुए हैं। यह करीब 2600 एकड़ में फैला हुआ है जो कि लगभग 1400 फुटबॉल के मैदानों के बराबर है। यह जगह 'बोनयार्ड' के नाम से मशहूर है। साल 2010 में गूगल अर्थ ने पहली बार इस जगह की साफ तस्वीरें जारी की थी।

weird news,weird place,cemetery of planes boneyard,aircraft graveyard

यहां रखे गए विमानों में नए से लेकर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किए गए विमान तक शामिल हैं। शीत युद्ध के समय का बम वर्षक विमान बी-52 भी इस कब्रिस्तान में रखा हुआ है। बी-52 विमान को साल 1990 में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हुए एसएएलटी निशस्त्रिकरण समझौते के बाद अमेरिका ने अपने बेड़े से हटा दिया गया था। इसके अलावा यहां एफ-14 विमान भी रखे हुए हैं, जिसे हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'टॉप गन' में दिखाया गया है। इस विमान को अमेरिकी नौसेना ने साल 2006 में अपने बेड़े से हटा दिया था।

weird news,weird place,cemetery of planes boneyard,aircraft graveyard

अमेरिका का 309वां एयरोस्पेस मेंटेनेंस एंड रीजनरेशन ग्रुप विमानों के सबसे बड़े कब्रिस्तान की देखभाल करता है और यहां आने वाले विमानों की मरम्मत करता है। साथ ही उनमें से कुछ विमानों को वह उड़ने लायक भी बना देता है। यहां पुराने विमानों के इंजन सहित बाकी के कल-पुर्जे सहेज कर रखे जाते हैं और उन्हें कम कीमत पर बेच दिया जाता है। अमेरिकी सरकार ने दूसरे देशों को भी यहां से पुराने कल-पुर्जे और विमान खरीदने की छूट दे रखी है। विमानों के सबसे बड़े कब्रिस्तान यानी 'बोनयार्ड' की स्थापना द्वितीय विश्वयुद्ध के ठीक बाद की गई थी। असल में इस जगह को इसकी ऊंचाई और शुष्क परिस्थितियों को ध्यान में रख कर चुना गया था, क्योंकि ऐसी जगहों पर विमानों को बाहर रखने पर भी वो जल्दी खराब नहीं होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग