न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तोप के गोले से 35 किलोमीटर दूर बन गया था एक तालाब

इतिहास में कई खतरनाक युद्ध हुए हैं, जिनमें बंदूकों से लेकर बड़े-बड़े तोपों का भी इस्तेमाल किया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 24 Mar 2020 11:06:42

इस तोप के गोले से 35 किलोमीटर दूर बन गया था एक तालाब

भारत का इतिहास अपनेआप में अनोखा हैं जिनमें सबसे रोचक हैं यहां के युद्ध और इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार। जी हां, इतिहास में कई खतरनाक युद्ध हुए हैं, जिनमें बंदूकों से लेकर बड़े-बड़े तोपों का भी इस्तेमाल किया गया है। ऐसी ही एक हैं 'जयवाण तोप' जिसे एशिया की सबसे बड़ी तोप के रूप में जाना जाता हैं। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि इस तोप को मुख्य तौर पर युद्ध के लिए ही बनाया गया था, लेकिन युद्ध में इसका इस्तेमाल कभी नहीं हुआ।

इसे आमेर महल के पास स्थित जयगढ़ के किले में रखा गया है और सबसे खास बात कि यह जब से बना है, तब से उसी किले में मौजूद है। वर्ष 1720 में जयपुर किले के प्रशासक जयसिंह द्वितीय ने इस तोप को जयगढ़ किले में ही खासतौर पर बनवाया था। उन्होंने अपनी रियासत की सुरक्षा के लिए इसे बनवाया था।

weird news,weird information,weird cannon,jaigarh Fort

इस तोप की नली से लेकर अंतिम छोर तक की पूरी लंबाई करीब 31 फीट है। यह एक विशालकाय तोप है, जिसका वजन करीब 50 टन बताया जाता है। कहते हैं कि इस तोप की मारक क्षमता करीब 30-35 किलोमीटर है और इसे एक बार फायर करने के लिए करीब 100 किलो गन पाउडर की जरूरत पड़ती थी।

इस तोप से सिर्फ एक ही बार गोला दागा गया था और वो भी परीक्षण के दौरान। कहते हैं कि जब इससे गोला दागा गया तो वह किले से करीब 35 किलोमीटर दूर जाकर गिरा था और जहां गिरा था, वहां एक बड़ा सा तालाब बन गया था। वह तालाब आज भी मौजूद है, जो पानी से भरा हुआ है।

कहते हैं कि जब इस तोप से गोला दागा जाने वाला था, तो उसे पानी के टैंक के पास रखा गया था, ताकि इससे निकलने वाली खतरनाक शॉक तरंगों से बचा जा सके। हालांकि इसके बावजूद गोला दागने के दौरान कई सैनिकों और एक हाथी की शॉक तरंगों के कारण मौत हो गई थी। इसके अलावा आसपास के कई घर भी ढह गए थे। हालांकि इस बात का पुख्ता प्रमाण नहीं है कि ऐसा हुआ ही था। यह लोगों के बीच कही सुनी कहानी भी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!