न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7500 करोड़ रुपये की बैंक डकैती, ट्रकों में भरकर ले जाया गया था पैसा

इतिहास की सबसे बड़ी बैंक डकैती बिना बंदूक के दम पर की गई थी। इस डकैती में पैसा ले जाने के लिए ट्रक का इस्तेमाल किया गया था और ट्रक में जगह ना बचने पर बाकी पैसा बैंक में ही छोड़ दिया गया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Nov 2020 5:12:02

7500 करोड़ रुपये की बैंक डकैती, ट्रकों में भरकर ले जाया गया था पैसा

आए दिन कई ऐसे मामले सामने आते हैं जहां बदमाश बंदूक की नोक पर बैंक में डकैती कर जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतिहास की सबसे बड़ी बैंक डकैती बिना बंदूक के दम पर की गई थी। इस डकैती में पैसा ले जाने के लिए ट्रक का इस्तेमाल किया गया था और ट्रक में जगह ना बचने पर बाकी पैसा बैंक में ही छोड़ दिया गया था। इस बैंक डकैती में कुल एक बिलियन डॉलर यानी आज के हिसाब से करीब 7562 करोड़ रुपये की लूट हुई थी। यह घटना इराक की है, जहां के सेंट्रल (केंद्रीय) बैंक से इतनी भारी रकम की लूट हुई थी। इस घटना को 17 साल हो चुके हैं।

weird news,weird incident,largest bank robbery,central bank of iraq

बात मार्च 2003 की है। तब इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन थे और अमेरिका से उनकी दुश्मनी तो जगजाहिर है। कहते हैं कि अमेरिका ने इराक पर हमले की पूरी तैयारी कर ली थी। उससे कुछ घंटे पहले सद्दाम हुसैन के बेटे कुसय बगदाद स्थित इराकी सेंट्रल बैंक पहुंचे और बैंक प्रमुख को एक पर्ची थमाई, जिसपर लिखा था कि सुरक्षा कारणों से बैंक के सभी पैसों को राष्ट्रपति ने दूसरी सुरक्षित जगह ले जाने का आदेश दिया है। अब चूंकि उस समय इराक में सद्दाम हुसैन का खौफ था, क्योंकि उन्हें एक तानाशाह माना जाता था, इसलिए बैंक प्रमुख कुछ नहीं बोले और पैसों को ले जाने की अनुमति दे दी। इसके अलावा उनके पास और कोई रास्ता भी नहीं था।

कहते हैं कि सद्दाम हुसैन के बेटे कुसय ने इराकी बैंक से इतने रुपए लूटे थे कि उन्हें ट्रकों में भर-भरकर ले जाने पड़े थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि लूट की रकम को ट्रकों में भरने में करीब पांच घंटे लग गए थे। कहा यह भी जाता है कि बैंक में और भी पैसे थे, लेकिन उन्हें रखने के लिए ट्रक में जगह नहीं थी, इसलिए उन्हें वहीं पर छोड़ दिया गया।

weird news,weird incident,largest bank robbery,central bank of iraq

इस बैंक डकैती की बात दुनियाभर में तब फैली, जब घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सेना ने इराक पर बमबारी शुरू कर दी। इस दौरान इराकी सेंट्रल बैंक पर भी उन्होंने कब्जा जमा लिया, लेकिन उन्हें वहां पता चला कि सारे पैसे तो सद्दाम हुसैन के बेटे कुसाय ले गए। इसके बाद काफी छानबीन हुई। सद्दाम हुसैन के महल में भी जांच की गई, जहां से बड़ी मात्रा में नोट मिले। हालांकि वो नोट लूट की रकम का हिस्सा नहीं थे। उन पैसों को सद्दाम हुसैन के दूसरे बेटे उदय ने पहले से ही संभाल कर रखा था, क्योंकि बड़ी मात्रा में कैश रखना उसका शौक था।

कहते हैं कि इराक में और भी कई जगहों पर छानबीन हुई, जिसमें कई सौ करोड़ रुपये मिले, लेकिन बैंक लूट का एक बड़ा हिस्सा कभी नहीं मिला। अंदाजा लगाया जाता है कि सद्दाम हुसैन ने उन पैसों को सीरिया भेज दिया होगा। हालांकि इसके कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। यह बैंक डकैती बाकी की डकैतियों में सबसे खास इसलिए भी थी, क्योंकि इसमें इस लूट में एक भी गोली नहीं चली थी और न ही किसी से कोई मारपीट हुई थी। सबकुछ बड़े ही आराम से हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी