न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्ची ने लिया जन्म, 3 लोग एक साथ बोले - मैं हूं इसका पिता, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चौकाने वाला किस्सा हुआ जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। दरहसल, हॉस्पिटल में जन्में एक नवजात पर तीन पिताओं ने दावा किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jul 2019 5:32:52

बच्ची ने लिया जन्म, 3 लोग एक साथ बोले - मैं हूं इसका पिता, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चौकाने वाला किस्सा हुआ जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। दरहसल, हॉस्पिटल में जन्में एक नवजात पर तीन पिताओं ने दावा किया। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के गांगुली बागान के एक प्राइवेट अस्पताल में उत्तर पाड़ा की रहने वाली एक प्रेग्नेंट महिला 20 जुलाई की शाम को अस्पताल में भर्ती हुई। उसे रमेश (बदला हुआ नाम) नाम के एक युवक ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इस व्यक्ति ने महिला का पति होने का दावा किया था। इसके बाद अगले ही दिन डॉक्टर ने ऑपरेशन किया और महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। बच्ची के जन्म होने के बाद न्यू टाउन में रहने वाला हरीश (बदला हुआ नाम) नाम का व्यक्ति अस्पताल पहुंचा। वह यह दावा करने लगा कि महिला का असली पति है और वो साथ में मैरिज सर्टिफिकेट लाया। हरीश की मांग थी कि हॉस्पिटल अपने कागजों में गलत जानकारी को सही करे और उसका नाम बच्ची के पिता के नाम पर दर्ज करे। पहले तो हॉस्पिटल प्रशासन ने मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्हें पुलिस की मदद लेनी पड़ी और पूरा मामला सामने आया।

नेताजी नगर थाने की पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस मामले में आया मोड़ तब आ गया, जब एक तीसरे व्यक्ति अभिजीत ने भी बच्ची के असली पिता होने का दावा कर दिया।

गंभीरता को देखते हुए मामले की पड़ताल पुलिस ने शुरू की। पुलिस ने बच्ची की मां से पूछताछ की तो उसने स्वीकारा कि उसकी शादी हरीश के साथ हुई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी हरीश से पहचान एक पब में हुई थी। यहां दोनों रिलेशनशिप में आए। कुछ दिन बाद महिला प्रेग्नेंट हो गई। हरीश को लगा कि महिला की उम्र कम है और परिवार शुरू करने के लिए यह सही वक्त नहीं है। जब हरीश ने महिला को शादी से इनकार कर दिया तो महिला ने उसके खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवा दी।

इसके बाद हरीश ने महिला से शादी कर ली। लेकिन महिला के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी तो वह महिला से अलग रहने लगा। उसे बच्ची के जन्म की खबर महिला के व्हाट्सऐप स्टेटस से लगी और वह अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने जब महिला के पिता होने का दावा करने वाले तीनों युवक से मैरिज सर्टिफिकेट दिखाने के लिए कहा तो केवल हरीश सर्टिफिकेट दिखा पाया। महिला ने भी हरीश के ही बच्ची के पिता होने की बात कही है। फिलहाल महिला हॉस्पिटल में है और कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान