न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

32 किलोमीटर दूर की गंध को आसानी से सूंघ सकते है भालू, जानें इनसे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में

एक भालू 32 किलोमीटर दूर की गंध को आसानी से सूंघ सकता हैं। भालू से जुड़े ऐसी ही कई रोचक तथ्य हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Jun 2019 6:57:20

32 किलोमीटर दूर की गंध को आसानी से सूंघ सकते है भालू, जानें इनसे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में

इस धरती पर कई तरह के जीव पाए जाते हैं जो अपनी विशेषताओं की मदद से विकट परिस्थितियों में भी जीवन का निर्वाह कर लेते हैं। जी हाँ, जीवों की इन विशेषताओं के चलते वे वातावरण के अनुसार खुद को ढाल पाते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं भालू के बारे में। क्या आप जानते हैं कि एक भालू 32 किलोमीटर दूर की गंध को आसानी से सूंघ सकता हैं। भालू से जुड़े ऐसी ही कई रोचक तथ्य हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- केवल ध्रुवीय भालू ही पूरे माँसाहारी होते है जबकि बाकी के सारे भालू सर्वभक्षी अर्थात जानवर और पौधे दोनो खाने वाले होते हैं।

- सुर्य भालूयों के पंजे सबसे ज्यादा बड़े होते है। इसके इलावा इनकी जीभ भी सबसे लंम्बी होती है जो कि साढ़े 9 इंच तक पहुँच जाती है।

- भालू 64 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से भाग सकते है जो कि एक दौड़ते धोड़े को पकड़ने के लिए पर्याप्त है। सबसे तेज मनुष्य जो अब जीवित है मतलब कि युसेन बोल्ट वह 43 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से दौड़ सकते हैं।

- एक साधारण भालू की हृदय गति 40 प्रति मिनट होती है जबकि एक शीतकालीन नींद में सो रहे भालू की हृदय गति 8 प्रति मिनट होती है।

- किसी भालू के दांतो में छोटे-छोटे छल्लों की माइक्रोस्कोप की सहायता से गणना करके उसकी आयु का अंदाजा लगाया जा सकता है।

bear,interesting facts,facts about a bear,interesting facts of animals

- भालूयों के खालों की परते होती है। छोटी परत उसे गर्म रखती है जबकि बड़ी परत उसकी चमड़ी और खाल की छोटी परत को पानी से बचाती है।

- भालू बहुत ही बुद्धीमान जीव होते है। अगर किसी शिकारी ने इनका शिकार करने के लिए कोई चारा डाला हो तो भालू इसे अच्छी तरह से समझ जाते हैं और चारा सावधानी पुर्वक खाते हैं।

- जंगल के भालू तीस साल की आयु तक जीते है जबकि बंदी भालू (जिन्हें मानव द्वारा कैद किया गया है) 47 साल तक जी सकते हैं।

- कुछ भालू अपनी पिछली दोनों टागों पर चल सकते है। इसलिए कभी दूर से देखने पर वह ऐसे लगते हैं जैसे कि कोई मनुष्य विचित्र ढंग से चल रहे हों।

- काले भालू पूरी तरह से काले नही होते बल्कि यह कुछ इंन्द्रधनुष जैसे होते है इसकी चमड़ी काली से लाल-भुरी और फिर सफेद थोड़ी सी सफेद होती है।

- भालू ऐसे स्तनपाई है जो कि रंगो में भी देख सकते है जबकि ज्यादातर रंगों की जगह तरंगों का उपयोग करते हैं।

- संसार का सबसे साधारण भालू भूरा भालू है।

- जब भालू सहवास करते है जब मादा भालू निश्चेति अंडो को अपने गर्भ में नही डालती बल्कि उन्हें विकसित होने के लिए कुछ महीने अपने अंदर ही पर गर्भ से बाहर रख लेती है।

- भालूयों की टांगे कमान जैसी होती है। यह इनकी पकड़ और संतुलन को ओर बेहतर बनाते है।

- एक तैरने वाला ध्रुवीय भालू पाने में 8 फुट लंम्बी छलांग लगा सकता हैं।

- एक पैंडा भालू के एक अतिरिक्त अंगुठा होता है जो कि असल में उनकी कलाई की उभरी हुई हड्डी होती है। यह उन्हें बाँस को उखाड़ने में सहायता करती है जो कि वह खा जाते हैं ।एक पैंडा भालू एक दिन में 21 किलो तक बाँस खा सकता है।

- दैत्य पैंडा भालू का सिर बहुत बड़ा होता है। वैज्ञानिक मानते है कि यह इनके मजबूत जबड़े और गर्दन की मासपेशीयों के लिए होता है जो क इन्हें बाँस चबाने में सहायता करते है। बाँस इनकी खुराक का 99 प्रतीशत हिस्सा है। और बाकी का एक प्रतीशत बाँस पर लगे कीड़े होते है जा फिर माँस जो इनको कहीं पर मिल जाता है।

bear,interesting facts,facts about a bear,interesting facts of animals

- दक्षिणी अमेरिकी भालूयों का पसंदीदा भोजन दीमक है । इन भालूयो के अगले दाँत नही होते इसलिए यह छत्तों में फसें दीमको और कीड़ों को आसानी से चूस लेते हैं।

- अब तक ज्ञात ज्यादातर भालू सब कुछ खा सकते है। यहां तक कि स्नोमोबाइल सीटें, इंजिन तेल और रबड़ के बूट भी।

- अमेरिका के लगभग 98 प्रतीशत ग्रजीली भालू अलास्का में रहते है।

- एक ध्रुवीय भालू बिना आराम किए 160 किलोमीटर तक तैर सकता है।

- भालू भी मनुष्यों की तरह अच्छी तरह से देख सकते है। पर उनके सुनने की समता हमसे थोड़ी कम होती है। पर भालूयों के सुंघने की समता मनुष्य से 100 गुना ज्यादा होती है। ध्रुवीय भालू 32 किलोमीटर दूर की गंध को आसानी से सुंघ सकते है। इसके इलावा वह बर्फ के अंदर तीन फीट तक गड़ी संमुद्री मछली की गंध तो आसानी से सुंघ सकती है।

- 'Bear' अंग्रजी का एक पुराना शब्द है जिसका अर्थ है – 'चमकता भुरा।'

- भालू संयुक्त रसीया पार्टी का चिन्ह है जो कि उनकी शक्ति और गौरव को दर्शाता है। इसके इलावा कई परी कहानीयों और मिथक कहानीयों में भी भालू आता है।

- ध्रुवीय भालू, भालूयों की सबसे बड़ी प्रजाति है ।एक बार ध्रुवीय भालू का वजन 480 किलो तक होता है जो आठ व्यस्क मनुष्यों के बराबर है। पर मादा ध्रुवीय भालू नर से 50 प्रतीशत छोटी होती है।

- कुछ ऐसे काले भालू भी होते है जो कि सफेद भालू में बदल जाते है। यह भालू बहुत दुर्लभ होते है। कुछ अमरीकी मानते है कि इनके पास कोई दैवी शक्ति होती है।

- भालूओं का क्रमिक विकास छोटे से बड़ा हुआ। पहले के भालू महज एक कुत्ते के आकार के थे। अब तक का सबसे पुराना ज्ञात भालू Dawn bear है जो दो करोड़ साल पहले धरती पर रहता था और उसका आकार महज एक छोटे कुत्ते के जितना है।

- भालू कभी भी ऑस्ट्रेलीया और अंटारकटिका में नही रहे। हालांकि अफ्रीका में भी वर्तमान समय में भालू नही पाए जाते। पर भालूयों के अधिकतर कंकाल अफ्रका से ही मिले है। वैज्ञानिक अभी भी अनजान है कि यह अब अफरीका में क्यों नही रह रहे।

- दक्षिण अमरीकी भालू एकलौते भालू है जो कि रात्रि को अधिक क्रियाशील होते हैं।

- ध्रुवीय भालूयों की चमड़ी के एक इंच वर्ग के क्षेत्र में 9600 के लगभग बाल होते हैं।

- भालूयों के पैरों के अगले पंजो, पिछले पंजो से अधिक बड़े होते है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप