Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फेफड़ों में इंफेक्शन का कारण बना मोज़े सूंघने का नशा, एक्स-रे देख उड़े डॉक्टरों के भी होश

आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक व्यक्ति को मोज़े सूंघने का नशा बहुत भारी पड़ गया और उसके फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Jul 2019 6:38:07

फेफड़ों में इंफेक्शन का कारण बना मोज़े सूंघने का नशा, एक्स-रे देख उड़े डॉक्टरों के भी होश

वर्तमान समय में नशा युवा पीढ़ी के लिए एक खतरनाक भविष्य का कारण बनता जा रहा हैं। नशे की वजह से युवा अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसी के साथ ही लोग आजकल कई अनोखे नशे इजाद कर चुके हैं जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अनोखी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक व्यक्ति को मोज़े सूंघने का नशा बहुत भारी पड़ गया और उसके फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया।

दरअसल, झेंगझाउ शहर में रहने वाले पेंग (37) को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत के बाद इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया तो पता चला कि इसके फेफड़ों में गंभीर संक्रमण हो रखा है। ज्यादातर फेफड़ों में इंफेक्शन की बात आती है तो यही माना जाता है कि सिगरेट, ड्रग्स या धूल की वजह से फेफड़ों में इंफेक्शन हुआ होगा। लेकिन पेंग के साथ मामला ही कुछ अलग तरह का निकला।
weird drug,weird reason of lung infection,socks snuff drug,lung infection by socks snuff drug,smelly socks मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में पता चला कि इस शख्स के फेफड़ों में इंफेक्शन मोजे सूंघने के कारण हुआ था। पेंग रोजाना ऑफिस से आने के बाद अपने बदबूदार मोजों की गंध सूंघता था। यह काम वह पिछले कई दिनों से कर रहा था। उसे इस गंध की लत लग गई थी और उसके लिए ये एक नशे की तरह था।

पेंग की मेडिकल रिपोर्ट देखकर डॉक्टर हैरान हो गए और कहा ये अपने आप में पहला मामला है। डॉक्टर ने कहा कि लंबे समय तक मोजों की बदबू सूंघने की वजह से उसके फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। इस बात का पता उसे तब चला जब लगातार कफ और सीने में दर्द की शिकायत से जूझने के बाद वो इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंचा। हॉस्पिटल में डॉक्टरों की जांच के बाद पता चला कि उसके फेफड़ों में एक ऐसा इंफेक्शन (संक्रमण) हो गया है, जो कि आमतौर पर जूते-चप्पल पहनने की वजह से होता है। वो फंगस (फफूंद) मरीज के फेफड़ों तक कैसे पहुंचा डॉक्टर को इसकी वजह समझ नहीं आ रही थी। weird drug,weird reason of lung infection,socks snuff drug,lung infection by socks snuff drug,smelly socks फिर पेंग ने डॉक्टर को बताया कि उसे अपने मोजे सूंघने की आदत है और वो रोजाना ऑफिस से आकर अपने मोजे सूंघता था। तब डॉक्टर को इसकी वजह समझ आई। डॉक्टर्स के मुताबिक पैरों के पसीने की वजह से उसके फुटवियर में फंगस हुआ, जो मोजे सूंघने की आदत की वजह से सांस के जरिए उसके लंग्स तक पहुंच गया। फिलहाल पेंग का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एक्स-रे से ये बात साफ हो गई कि वो फेफड़ों के गंभीर इंफेक्शन से जूझ रहा है। हालांकि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसका इलाज कर रही डॉक्टर माई झूनयिंग का कहना है कि वो जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology