न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन के बीच इंदौर में हुई शादी, दुल्हा-दुल्हन ने मास्क पहन कर लिये सात फेरे

कोरोना (Corona) महामारी के प्रकोप और लॉकडाउन के चलते इंदौर में परिवार ने विवाह समारोह बेहद सादगी के साथ आयोजित किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Mar 2020 10:17:46

लॉकडाउन के बीच इंदौर में हुई शादी, दुल्हा-दुल्हन ने मास्क पहन कर लिये सात फेरे

कोरोना (Corona) महामारी के प्रकोप और लॉकडाउन के चलते इंदौर में परिवार ने विवाह समारोह बेहद सादगी के साथ आयोजित किया। उन्होंने इस समारोह में किसी मेहमान को नहीं बुलाया और घर की चार दीवारी में ही शादी की सारी रस्में पूरी कर दुल्हन की विदाई की। इस शादी में शामिल सभी परिवार वालों समेत दुल्हा और दुल्हन ने भी मास्क लगाया और सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा।

बता दें, इंदौर के रहने वाले अक्षय जैन ने अपनी बेटी किंजल का विवाह मुंबई के सेंट्रल गवर्मेंट कर्मचारी एप्पील के साथ तय किया था। यह विवाह 30 मार्च को होना था। लेकिन कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच जहां कई लोगों ने शादी समारोह की तारीख को आगे बढ़ा दिया। तो वहीं इस परिवार ने निर्णय लिया कि वे तय महूर्त पर ही बेहद सादगी से शादी आयोजित करेंगे। इसलिये इस शादी में केवल परिवार के गिने-चुने लोग ही मौजूद रहे। लेकिन शादी में सभी लोगों ने सावधानी बरती और समय-समय पर हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया। यहां तक की सोशल डिस्टेंस को भी मैंटेन रखा। साथ ही दूल्हा जहां सेहरे के साथ मास्क पहने नजर आया तो दुल्हन ने भी मास्क पहन कर सात फेरे लिये।

दुल्हन के पिता अक्षय जैन के मुताबिक उन्होंने सोचा था कि वे अपनी बेटी का विवाह बेहद धूमधाम से विवाह करेंगे। इसी के चलते उन्होंने पहले तो 40 ट्रस्ट के पदाधिकारियों से अमुमति मांगी लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। इसलिये उन्होंने तय किया कि वे बेहद सादगी से शादी का आयोजन करेंगे।

लॉकडाउन के बीच इंदौर में हुई शादी, दुल्हा-दुल्हन ने मास्क पहन कर लिये सात फेरे

जोधुपर में भी हुई शादी

रविवार को जोधुपर में एक शादी हुई। शादी में दूल्हा सिर्फ दो बाराती लेकर पहुंचा। लड़की पक्ष के भी इक्का-दुक्का रिश्तेदारों की मौजूदगी में यह शादी हुई। हालांकि दुल्हन की विदाई रोक दी गई। लॉकडाउन खत्म होने के बाद गाजे-बाजे के साथ दुल्हन की विदाई होगी। शहर के ईसाइयों के कब्रिस्तान इलाके में रहने वाले लिखमाराम भादू की तीन बेटियों की शादी 29 मार्च को होनी थी। इस बीच कोरोना के कारण बिगड़ने हालात काबू करने के लिए देश में लॉकडाउन कर दिया गया। ऐसे में लिखमाराम ने अपनी तीनों बेटियों की शादी टालने के लिए लड़के वालों से बात की। दो लड़के वाले तो तैयार हो गए, लेकिन एक तैयार नहीं हुए। कारण था सामाजिक मान्यता। दरअसल, लिखमाराम की तीसरी बेटी संतोष की शादी जियाराम से होनी थी। यहां लड़के वालों ने दूल्हे के घी पिला की रस्में शुरू कर दी गई थी। घी पिला राजस्थान का एक स्थानीय रिवाज है। सामाजिक मान्यता के अनुसार घी पिला की रस्म शुरू होने के बाद विवाह टाला नहीं जा सकता है। इस पर सभी ने तय किया कि एक बेटी संतोष की शादी पूर्व निर्धारित तिथि को होगी। इस पर बगैर किसी धूम धड़ाके के दूल्हे के साथ दो बाराती रविवार शाम एक कार में सवार होकर पहुंचे। सादगी के साथ दोनों के विवाह की सभी रस्मों को विधि पूर्वक पूरा किया गया। हालाकि, दुल्हन की विदाई को कुछ समय के लिए रोक दी गई है। दुल्हन की विदाई बाद में उसकी दो अन्य बहनों की शादी के समय एक साथ की जाएगी। ऐसे में दुल्हन को साथ लिए बगैर दूल्हा अकेला ही वापस लौट गया। शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन मुंह पर मास्क लगाकर बठे रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत