न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस कोर्स में फैल हुए तो नहीं कर पाएंगे शादी, छिन जाएगा विवाह का अधिकार

इंडोनेशिया में एक ऐसा कोर्स शुरू किया गया हैं जिसमें पास होना बहुत जरूरी हैं अन्यथा आपसे विवाह का अधिकार छीन जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Dec 2019 9:39:00

इस कोर्स में फैल हुए तो नहीं कर पाएंगे शादी, छिन जाएगा विवाह का अधिकार

हर पेरेंट्स की चाहत होती हैं कि उनके बच्चे बड़े होकर शादी करें और अपना परिवार बनाए। इसके लिए पेरेंट्स लड़के या लड़की के लिए उचित वर तलाशते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि आपकी शादी होगी या नहीं यह आप या आपके पेरेंट्स नहीं बल्कि एक कोर्स या सरकार तय करें तो। जी हां, इंडोनेशिया में इन दिनों शादी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। क्योंकि यहां एक ऐसा कोर्स शुरू किया गया हैं जिसमें पास होना बहुत जरूरी हैं अन्यथा आपसे विवाह का अधिकार छीन जाएगा।

दरअसल, यहां सरकार प्री-वेडिंग कोर्स शुरू करने जा रही है। इसमें शादी करने जा रहे जोड़ाें को शादी के बाद जिंदगी में होने वाले बदलावों के बारे में शिक्षित किया जाएगा। इन्हें सेहत का ध्यान रखने, बीमारियों से बचने और बच्चों की देखभाल की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि ये जोड़े सफल दांपत्य जीवन शुरू कर सकें। शादी लायक उम्र के हाे चुके सभी युवाओं के लिए यह काेर्स अनिवार्य है। फेल हाेने वालाें काे सरकार शादी का अधिकार नहीं देगी।

weird news,weird course,weird rule,indonesian,compulsory course before marriage

इंडोनेशिया के अखबार ‘जकार्ता पोस्ट’ के मुताबिक, यह कोर्स 2020 में शुरू होगा और मुफ्त में कराया जाएगा। तीन महीने का यह कोर्स इंडोनेशिया के मानव विकास और सांस्कृतिक मंत्रालय ने धार्मिक और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर तैयार किया है। स्वास्थ्य विभाग की डायरेक्टर जनरल किराना प्रितसरी ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। पहले भी विभाग शादी लायक युवक-युवतियों को प्रशिक्षित करता रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि अब यह पूरे देश में लागू किया जा रहा है।

कोर्स बिल्कुल सरल है, लेकिन अगर कोई जोड़ा इसमें फेल हो जाता है, तो इंडोनेशिया की सरकार उन दोनों से शादी का अधिकार छीन लेगी। इस तरह के विवाह पूर्व कार्यक्रम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी जोड़ा वैवाहिक जीवन को संभालने और माता-पिता बनने के लिए भावनात्मक और शारीरिक रूप से कितना तैयार है। इंडोनेशिया के मानव विकास और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री मुहाजिर एफेंदी ने कहा कि हर कोई शादी करना चाहता है, लेकिन परिवार चलाना एक अलग बात है। इस कोर्स में केवल शादी को सफल बनाने के नुस्खे ही नहीं बताए जाएंगे,बल्कि बच्चों की देखभाल करना, बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी सिखाया जाएगा।

इंडोनेशिया के मानव विकास मंत्री मुहाजिर एफेंदी ने कहा कि कोर्स अनिवार्य इसलिए किया है, ताकि लोग शादी के बाद पूरी तरह जिम्मेदार रहें। 3 महीने तक चलने वाले कोर्स में घरेलू जीवन की हर बारीकी बताई जाएगी, जिसमें घर के आर्थिक हालात जैसा विषय भी शामिल होगा। कोर्स पूरा होने के बाद सर्टिफिकेट के जरिए जोड़ों को शादी की मंजूरी दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!