न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखा कानून : यहां दिन में 'नाइटी' नहीं पहन सकती महिलाएं, लगता है 2000 रुपये का जुर्माना

आंध्र प्रदेश के एक गांव से हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। इस गाव में महिलाओं को दिन के वक़्त नाइटी पहनने पर पाबंदी लगाई गई है साथ ही यह भी ऐलान किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Nov 2018 10:26:49

अनोखा कानून : यहां दिन में 'नाइटी' नहीं पहन सकती महिलाएं, लगता है 2000 रुपये का जुर्माना

आंध्र प्रदेश के एक गांव से हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। इस गाव में महिलाओं को दिन के वक़्त नाइटी पहनने पर पाबंदी लगाई गई है साथ ही यह भी ऐलान किया गया है कि अगर कोई महिला इसका पालन नहीं करती तो उन पर जुर्माना लगाया जायेगा। इस आदेश की देखरेख के लिए बाकायदा एक कमेटी घटित की गई है।

बुजुर्गों का तर्क नाइटी केवल रात में पहनने के लिए

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के टोकलापल्ली गांव में पिछले नौ महीने से महिलाओं के दिन में नाइटी पहनने पर पाबंदी लगाई गई है। इस पर गांव के बुजुर्गों ने तर्क दिया था कि नाइटी केवल रात में पहनने के लिए है। इसलिए इसको दिन में नहीं पहनना चाहिए। इस गांव के नौ बुजुर्गों ने एक खास रणनीति के तहत इस आदेश को लागू कराने की योजना बनाई है।

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 7 बजे से शाम को 7 बजे के दौरान अगर किसी महिला ने नाइटी पहना तो उसपर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही इस आदेश के उल्लंघन की सूचना देने वाले को 1,000 रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे। इस आदेश के कारण गांव की महिलाएं पिछले नौ महीने से दिन में नाइटी नहीं पहन रही हैं। इस गांव में कुल 1800 महिलाएं हैं। सोशल मीडिया पर यह जानकारी वायरल होने के बाद गुरुवार को राजस्व अधिकारियों की एक टीम ने गांव का दौरा किया है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, दौरे के वक्त गांव के कुछ बुजुर्गों ने बताया कि आदेश देने वाले बुजुर्गों ने धमकी दी है कि अगर इस मामले में कोई महिला दोषी पाए जाने पर जुर्माना देने से इंकार करती है, तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। उन्हें यह भी चेतावनी दी गई थी कि वह सरकारी अधिकारियों से कुछ भी नहीं बताएं। टोकलापल्ली गांव की सरपंच फंतासिया महालक्ष्‍मी ने टीओआई को बताया कि खुले में कपड़े धोना, दुकानों पर जाना और रात के वक्त महिलाओं का बैठकों में भाग लेना अच्छा नहीं है। हालांकि उन्होंने प्रतिबंध लगाने से इंकार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप