Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हैरान कर देगी मकड़ी के जाले से बनी बुलेटप्रूफ जैकेट की खासियत, सेना के लिए हो रही तैयार

यह बुलेटप्रूफ जैकेट इतनी जरूरी हैं तो क्या आप सोच सकते हैं कि अब इसे मकड़ी के जाले से बुना जा रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 May 2020 4:14:43

हैरान कर देगी मकड़ी के जाले से बनी बुलेटप्रूफ जैकेट की खासियत, सेना के लिए हो रही तैयार

किसी भी सेना के सिपाही की रक्षा में मदद करते हैं उसके पास उपस्थित हथियार। ऐसे में बुलेटप्रूफ जैकेट भी बहुत जरूरी हैं जो दुश्मनों की गोलियों को शरीर पर लगने से पहले ही रोक देती हैं। ऐसे में जब यह बुलेटप्रूफ जैकेट इतनी जरूरी हैं तो क्या आप सोच सकते हैं कि अब इसे मकड़ी के जाले से बुना जा रहा हैं। जी हाँ, ऐसा किया जा रहा हैं अमेरिका की क्रेग बायोक्राफ्ट लेबोरेटरीज द्वारा जो कि मकड़ी के सिल्क से बनी जैकेट बनाने की कोशिश कर रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस मकड़ी के जाले इतने मजबूत होते हैं कि अगर इन्हें ठीक से बुना जाए तो यह तेजी से आती बंदूक की गोली को भी रोक सकते हैं।
दरअसल, जानकारों का मानना है कि कुछ मकड़ियां एक खास तरह का फाइबर बनाती हैं जिसका इस्तेमाल अगर सेना की सुरक्षा के लिए किया जाए तो यह चमत्कारिक रूप से काम कर सकता है। लेकिन ये क्या है और कैसे काम करेगा, आईये आपको बताते हैं।

जानकारों की माने तो कुछ खास तरह की मकड़ियां सिल्क बनाती हैं। इसे स्पाइडर सिल्क कहते हैं जो एक तरह का प्रोटीन फाइबर है। ये सिल्क बहुत अच्छी क्वालिटी के सिल्क की तुलना में काफी हल्का, लचीला है और बहुत मजबूत होता है। ये इतना उच्च दर्जे का सिल्क होता है कि इससे सेनाओं के लिए जैकेट से लेकर डॉक्टरों के लिए सर्जिकल सूट तक तैयार किए जा सकते हैं। इससे अभी तक दस्ताने बना कर देखे गये हैं जिनकी टेस्टिंग चल रही है। weird news,weird information,bulletproof jacket,silk skin armor इसकी खासियत इसे काफी महत्वपूर्ण बनाती हैं। बताया जाता है कि ये सिल्क वर्तमान जैकेट में इस्तेमाल होने वाले केवलार से भी कहीं ज्यादा मजबूत होता है। यह अल्ट्रा-स्ट्रांग स्पाइडर सिल्क अब तक खोजे जा सकने वाले प्राकृतिक फाइबर में से सबसे ज्यादा मजबूर फाइबर है। इसकी खासियत यह है कि अगर इसका इस्तेमाल जैकट के तौर पर सेना के लिए किया जाए तो ये लड़ाई या मुठभेड़ के दौरान गोलियों से सैनिकों की रक्षा करने में सक्षम है।

इस बारे में क्रेग बायोक्राफ्ट लेबोरेटरीज के सीईओ किम थॉम्पसन मानते हैं कि यह सिल्क इतना मजबूत होता है कि यह स्वाभाविक रूप से शिकार की ऊर्जा को कम कर देता है और इसी लिए इसका प्रयोग सैनिकों के लिए जैकेट बनाने के लिए किया जाना जरूरी है। जानकारों का कहना है कि इस सिल्क से बनी जैकेट पहन कर सेना काफी हल्का और आरामदायक फील करेगी। इससे सेना काफी एक्टिव भी रहेगी। उनके दौड़ने-भागने और लड़ाई के मैदान में काम की क्षमता भी बढ़ जाएगी।

इस जैकेट पर किए गये प्रयोग के सकारात्मक नतीजे साइंस जर्नल में भी आ चुके हैं। हालांकि अभी ये अनुमान नहीं लगाया जा सकता है कि ये जैकेट कब तक तैयार हो जाएगी लेकिन अगर ये सफल रहा और आगे भी इसके प्रयोग जारी रहे तो सबसे पहले सेना के लिए इसके अंडरगारमेंट बनाए जायेंगे। ताकि मुश्किल हालातों में सेना के पास सुरक्षित कपड़े रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology