न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2018 : गज रूप में नहीं बल्कि नर रूप में विराजमान है यहाँ गणपति, दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर

हम आपको गणपति जी के ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनेआप में अनूठा हैं और दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Sep 2018 11:48:59

Ganesh Chaturthi 2018 : गज रूप में नहीं बल्कि नर रूप में विराजमान है यहाँ गणपति, दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर

गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi 2018 के पावन पर्व से ही गणेशोत्सव शुरू हो जाता हैं। गणपति जी के हर मंदिर में इन दस दिनों में बड़े स्तर पर पूजा-आरती की जाती हैं और भगवान का आशीर्वाद लिया जाता हैं। गणेशोत्सव के इस पावन पर्व पर आज हम आपको गणपति जी के ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनेआप में अनूठा हैं और दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर हैं। हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु के तिलतर्पण पुरी नाम की जगह के बारे में।

वैसे तो गणेश जी के देशभर में कई मंदिर हैं, जहां वह अपने गजरूप में विराजमान हैं। भगवान शिव ने क्रोध में आकर भगवान गजानन का सिर धड़ से अलग कर दिया था जिसके बाद उनको गजराज (हाथी) का मुख लगाया गया, तब से उनकी इसी रूप में पूजा होती है। लेकिन आज हम आपको ऐसे मंदिर में बताने जा रहे हैं, जहां भगवान गणेश जी गजरूप नही बल्कि अपने नररूप में विराजमान हैं। जी हां तमिलनाडु के कुटनूर से लगभग 2 कि.मी. की दूरी पर तिलतर्पण पुरी नाम की एक जगह है, यहीं पर भगवान गणेश का यह आदि विनायक मंदिर है। जहां भगवान गणेश का चेहरा इंसान स्वरूप में स्थापित है। यह दुनिया का एक मात्र मंदिर है जहां भगवान गणेश गजमुखी न होकर इंसान स्वरूप में है।

ये भी माना जाता है कि ये ऐसा एक मात्र गणेश मंदिर भी है जहां पितरों की शांति पूजन करने यहां आते हैं। यहां की लोक मान्यता के अनुसार है कि इस जगह पर भगवान श्रीराम ने भी अपने पूर्वजों की शांति के लिए पूजा की थी। जिस परंपरा के चलते आज भी कई भक्त यहां पूर्वजों की शांति के लिए पूजा करने आते हैं।

यह मंदिर भले ही बहुत भव्य नही है लेकिन अपनी इस खूबी के लिए देशभर में जाना जाता है। सामान्य रूप से पितृदोष के लिए नदियों के किनारे तर्पण की विधि की जाती है जिस कारण इस मंदिर का नाम ही तिलतर्पणपुरी पड़ गया है। इस मंदिर के कारण यहां दूर-दूर से लोग अपने पितरों के निमित्त पूजन कराने आते हैं।

इस जगह का नाम तिलतर्पण पुरी पड़ने के पीछे एक खास कारण है। तिलतर्पणपुरी शब्द दो शब्दों के मेल से बना है। तिलतर्पण का अर्थ होता है- पूर्वजों को समर्पित और पुरी का अर्थ होता है- शहर, यानि इस जगह का मतलब ही है पूर्वजों को समर्पित शहर।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा