न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये हिन्दू परिवार अपने मंदिर में रखता है कुरान शरीफ, करता है रोज़ पूजा

अजमेर के गंज इलाके में रहने वाले बालकिशन खंडेलवाल के पास यह कुरान शरीफ है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 May 2018 9:07:09

ये हिन्दू परिवार अपने मंदिर में रखता है कुरान शरीफ, करता है रोज़ पूजा

भारत को धार्मिक एकता के लिए जाना जाता हैं जहां विभिन्न धर्मों के लोग आपसी प्यार और भाईचारे के साथ रहते हैं। ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत करता है एक हिन्दू परिवार जो अपने मंदिर में मुस्लिम धर्म की सबसे पवित्र किताब ‘कुरान शरीफ’ को रखकर उसकी पूजा करता हैं और यह कुरान भी बहुत ख़ास हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

अजमेर के गंज इलाके में रहने वाले बालकिशन खंडेलवाल के पास यह कुरान शरीफ है। यह परिवार श्रीमद् भागवत गीता की तरह इसे भी दिल से लगाकर रखता है। इस परिवार का दावा है कि उसके पास मौजूद कुरान शरीफ की ये प्रतिलिपि दुनिया में सबसे छोटी है। बालकिशन खंडेलवाल का परिवार सांप्रदायिक सौहार्द में विश्वास रखता है और उसी के अनुरूप जीवन जीता है। परिवार के मंदिर में रोजाना बड़े अदब के साथ कुरान की पूजा और देखभाल की जाती है।

हिंदू परिवार का कहना है ये दुनिया कि सबसे छोटी कुरान है। इसकी लंबाई महज 1।8 सेंटीमीटर है जबकि चौड़ाई भी 1।8 सेंटीमीटर है। इसका वजन महज 1।950 ग्राम है। कुरान में 258 पेज है जोकि अपने आप में इसे नायाब बनाते हैं। इतनी छोटी कुरान के 258 पेजों में कुरान की समस्त आयतें लिखी हुई हैं जिसको लैंस की मदद से आसानी से पढ़ा जा सकता है।

बालकिशन बताते हैं कि आज से 42 साल पहले इनके पिता ने मरने से पहले इसे बड़ी हिफाजत के साथ उन्हें सौंपा था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि यह कुरान परिवार में खुशहाली और बरकत का प्रतीक है, इसे हमेशा संभालकर रखना। बालकिशन का कहना है कि रोजाना सुबह-शाम पिछले 42 सालों से इसकी सेवा और पूजा करते आ रहे हैं। कुरान को रखने के लिए माचिस की डिब्बी से भी छोटी चांदी की डिब्बी बनवाई गई है। इसका नाम राजस्थान बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में इसे शामिल करने के लिए प्रयास जारी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप