न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखी नौकरी : सिर्फ बिस्किट का स्वाद बताने के लिए मिलेंगे साल के 40 लाख रुपये

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही अनोखी नौकरी के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सिर्फ बिस्किट का स्वाद बताने के लिए सालाना 40 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 5:12:42

अनोखी नौकरी : सिर्फ बिस्किट का स्वाद बताने के लिए मिलेंगे साल के 40 लाख रुपये

हर कोई पढ़ाई करके अच्छी नौकरी पाने की चाह रखता हैं जिसमें अच्छी सैलेरी हो। लेकिन जरूरी नहीं कि अच्छी नौकरी सिर्फ अच्छे डिग्री वालों को ही मिले बल्कि कुछ नौकरियां ऐसी हैं जो आपको मोटी रकम दिलवा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही अनोखी नौकरी के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सिर्फ बिस्किट का स्वाद बताने के लिए सालाना 40 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। सुनने में अजीब लग सकता हैं लेकिन यह सच हैं।

स्कॉटलैंड की बिस्किट निर्माता कंपनी 'बॉर्डर बिस्किट' ने कुछ इसी तरह की नौकरी के लिए आवेदन मांगे है। इस कंपनी को अपने लिए 'मास्टर बिस्किटर' की तलाश है। मास्टर बिस्किटर का मतलब ये है कि कंपनी अपने बिस्किट टेस्ट करने के लिए लोगों को नौकरी पर रखेगी और इसके बदले सालाना 40 हजार पाउंड यानि लगभग 40 लाख रुपये का पैकेज देगी।

weird news,weird job,biscuit taster job,salaries of rs 40 lakh

हालांकि, कंपनी इसके लिए आवेदकों में कुछ खास हुनर भी ढूंढ रही है। इस नौकरी के लिए आवेदक को बिस्किट का स्वाद और बिस्किट उत्पादन की गहरी समझ रखने के साथ ही नेतृत्व कौशल और बातचीत में भी माहिर होना होगा। कंपनी का कहना है कि जो भी आवेदक ग्राहकों से बेहतर संबंध बनाने के लिए दिलचस्प उपाय का सुझाव देंगे, उन्हें नौकरी में तवज्जों दी जाएगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक पॉल पार्किंस का कहना है कि वह देश भर के लोगों को आवेदन के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कुछ अच्छे प्रतिभागियों को इंटरव्यू के लिए भी बुलाया है। पॉल पार्किंस ने बताया कि ‘बॉर्डर बिस्किट्स’ द्वारा निकाली गई यह वैकेंसी फुल टाइम होगी। इसके अलावा कर्मचारी को साल में 35 दिन की छुट्टी भी मिलेगी।

पॉल पार्किंस का कहना है कि यह नौकरी किसी के लिए भी अपने सपने को सच करने का एक अविश्वसनीय अवसर है। वहीं कंपनी के हेड ऑफ ब्रांड सूजी कारलॉ ने बताया कि अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ स्वाद तथा गुणवत्ता वाले बिस्किट परोसने के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है। इस प्रतिबद्धता को अमल में लाने के लिए उसे नए ‘मास्टर बिस्किटर’ की तलाश है।

बता दें कि साल 2019 में ऐसा ही एक जॉब कैडबरी ने निकाला था। कैडबरी को उस समय दुकानों में आने से पहले उत्पादों के नमूने के लिए चार चॉकलेट टेस्टर्स की तलाश थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी