न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता को इस तरह सुनाई दी अपने मृत बेटे की धड़कनें, घटना कर देगी आपको भावुक

आज हम आपको एक ऐसी भावुक करने वाली घटना की जानकारी देने जा रहे हैं जो बहुत वायरल हो रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 25 Mar 2020 10:25:35

पिता को इस तरह सुनाई दी अपने मृत बेटे की धड़कनें, घटना कर देगी आपको भावुक

किसी भी व्यक्ति का जब कोई अपना इस दुनिया से चला जाता हैं तो जहन में सिर्फ उसकी ही यादें रह जाती हैं। खासतौर से जब किसी पेरेंट्स को अपना जवान बेटा खोना पड़ता हैं तो यह बहुत ही पीड़ादायक साबित होता हैं। लेकिन क्या कभी किसी मृत व्यक्ति की धडकनें आपने सुनी हैं। आज हम आपको एक ऐसी भावुक करने वाली घटना की जानकारी देने जा रहे हैं जो बहुत वायरल हो रही हैं। अमेरिका के केडेकोटा राज्य के रहने वाले जॉन रीड भी उन्हीं बदनसीब पिता में से एक हैं, जो पिछले साल एक कार दुर्घटना में अपने 16 वर्षीय बेटे को खो दिया था। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी भावुक हो गए हैं और उनकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं। यह वीडियो इतना भावुक कर देने वाला है कि शायद आप भी इसे देखेंगे तो रो पड़ेंगे।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जॉन ने अपने बेटे की मौत के बाद उसके शरीर को दफनाने के बजाय उसके अंगों को दान कर दिया था, ताकि किसी को नया जीवन मिल सके। इसके कुछ ही दिनों बाद ही उन्हें उपहार के रूप में एक टेडी बियर मिला, जिसे देख कर सिर्फ वहीं नहीं बल्कि पूरा सोशल मीडिया रो पड़ा। यह टेडी बियर उस शख्स ने भेजा था, जिसे जॉन के मृत बेटे का अंग मिला था और उसने उन्हें शुक्रिया बोलने के लिए वह टेडी बियर उपहार में दिया था।

दरअसल, टेडी बियर में जॉन के बेटे की धड़कनें रिकॉर्ड हैं। जब उन्हें वो टेडी बियर मिला तो वह बेहद ही खुश हुए और कहा कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। इसके बाद वह टेडी बियर को कान से लगाकर बेटे की धड़कनें सुनने लगते हैं, लेकिन तुरंत ही काफी भावुक हो जाते हैं और वीडियो रिकॉर्ड कर रही अपनी पत्नी को रिकॉर्डिंग रोक देने के लिए कहते हैं।

जॉन बताते हैं कि वह रात में घंटों टेडी बियर को अपनी छाती पर रख कर बेटे की धड़कनें सुनते रहते हैं। उन्होंने उस व्यक्ति का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि आपकी वजह से ही मैं अपने बेटे की धड़कनें दोबारा सुन पाया। जॉन के भावुक कर देने वाले वीडियो को ट्विटर पर रेक्स चैपमैन नाम की आईडी से 13 मार्च को शेयर किया गया था, जिसे अब तक एक करोड़ 20 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को देख कर लोग जॉन को सांत्वना भी दे रहे हैं, साथ ही उनकी तारीफ भी कर रहे हैं कि उन्होंने अपने बेटे के अंगों को दान कर एक नेक काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!