न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर शुक्रवार के दिन ही क्यों रिलीज होती हैं भारत में फिल्में

बॉलीवुड फिल्मों के दीवानों को हर हफ्ते शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन सिनेमाघरों में बॉलीवुड की फिल्में रिलीज होती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 May 2018 6:58:32

आखिर शुक्रवार के दिन ही क्यों रिलीज होती हैं भारत में फिल्में

बॉलीवुड फिल्मों के दीवानों को हर हफ्ते शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन सिनेमाघरों में बॉलीवुड की फिल्में रिलीज होती हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से यह ट्रेंड बदल गया है अब कई फिल्मे शुक्रवार के अलावा किसी बड़े त्यौहार पर भी रिलीज हुई हैं। लेकिन कभी आपके दिमाग में यह सवाल आया है कि आखिर फिल्मे शुक्रवार के दिन ही क्यों रिलीज़ होती है। चलिए आज हम आपको इस सवाल का जवाब बता ही देते है..

पहले सोमवार को रिलीज होती थी फिल्में

भारत की पहली फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यह फिल्म 3 मई 1913 को रिलीज हुई थी, तब से लेकर साल 1960 यानि फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के रिलीज होने तक फिल्म रिलीज के लिए कोई तय दिन नहीं था। लेकिन फिल्मी जानकारों की मानें, तो अधिकतर फिल्में सोमवार के दिन ही रिलीज होती थी। इन 47 सालों के दौरान बॉलीवुड ने कई जबरदस्त हिट फिल्में दीं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। बेशक वो ज़माना ब्लैक एंड वाइट फिल्मों का था लेकिन दर्शकों की बॉलीवुड फिल्मों के प्रति दीवानगी तब भी उतनी ही थी।

शुक्रवार के दिन रिलीज़ हुई थी ‘मुगल-ए-आजम’

उस दौरान कुछ फिल्में ऐसी रहीं, जो अच्छी तो थी लेकिन अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई। उस दौर की सुपरहिट फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ पहली फिल्म थी, जो शुक्रवार के दिन यानि 5 अगस्त 1960 को रिलीज हुई। यह फिल्म बिजनेस के मामले में सफल रही और इस फिल्म ने अच्छा मुनाफा भी कमाया। दरअसल शुक्रवार के बाद दो दिन छुट्टी के होते हैं, ऐसा माना जाता है कि इन दो दिन छुट्टी होने के कारण दर्शक बड़ी संख्या में फिल्म देखने जाते हैं, जिसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ता है। लेकिन पहले सोमवार को फिल्म रिलीज होने के कारण ऐसा नहीं हो पाता था, जिससे फिल्म निर्माताओं को एक तरह से ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था। कमाई के मामले में ‘मुगल-ए-आजम’ की सफलता देखकर बॉलीवुड के अन्य फिल्म निर्माताओं का ध्यान भी इस तरफ आकर्षित हुआ।

bollywood,bollywood movies,friday

कुछ लोग हॉलीवुड को मानते हैं वजह

हालांकि कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि बॉलीवुड में शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने का चलन हॉलीवुड से आया है। ऐसा कहा जाता है कि हॉलीवुड की मशहूर हिट फिल्म ‘गोन विद द विंड’ 15 दिसंबर 1939 में शुक्रवार की दिन रिलीज हुई, जो कमाई के मामले में भी सफल रही। लेकिन जानकार कहते हैं कि ‘मुगल-ए-आजम’ के बाद ही बॉलीवुड में शुक्रवार के दिन फिल्म रिलीज होने का प्रचलन चल पड़ा था।

शुक्रवार के अलावा अन्य दिनों भी रिलीज होती हैं फिल्में

शुक्रवार के दिन फिल्म रिलीज करने का ऐसा कोई नियम नहीं है। यानि फिल्म निर्माता बिजनेस को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला लेते हैं। जिस वजह से आजकल आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख़ खान और अजय देवन जैसे बड़े स्टारों की कई फिल्में शुक्रवार की बजाय अन्य दिनों में भी रिलीज हो जाती हैं। अक्सर इनकी फिल्मे त्यौहार पर ही रिलीज़ होती है। निर्माताओं को उम्मीद होती है कि त्यौहार के दिन छुट्टी होने से दर्शक बड़ी संख्या में फिल्म देखने जाएंगे और उन्हें ज्यादा मुनाफा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज