न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में शरीर पर हर दिन एक नया टैटू बना टाइमपास कर रहा शख्स

हम बात कर रहे हैं लंदन के वॉथैम्स्टो में रहने वाले क्रिस वुडहेड की जो एक टैटू आर्टिस्ट हैं और पिछले 40 दिनों से रोजाना खुद से ही अपने शरीर पर एक नया टैटू बना रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 May 2020 4:16:41

लॉकडाउन में शरीर पर हर दिन एक नया टैटू बना टाइमपास कर रहा शख्स

बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश-दुनिया में लॉकडाउन किया गया हैं और लोगों को घरो में ही रहने की हिदायत दी गई हैं। ऐसे में लोग अपने घरों में रहकर टाइमपास के लिए अपने पसंदीदा काम की मदद ले रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका पसंदीदा काम आपको हैरानी में डाल सकता हैं। हम बात कर रहे हैं लंदन के वॉथैम्स्टो में रहने वाले क्रिस वुडहेड की जो एक टैटू आर्टिस्ट हैं और पिछले 40 दिनों से रोजाना खुद से ही अपने शरीर पर एक नया टैटू बना रहे हैं। अब सिर्फ उनका चेहरा ही एक ऐसा अंग है, जहां टैटू नहीं बना है। इसके अलावा पूरे शरीर पर उन्होंने टैटू बना रखा है।

weird news,weird incident,lockdown,coronavirus,every day a new tattoo

क्रिस बताते हैं कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान टाइमपास करने और तनाव दूर करने के लिए हर दिन एक टैटू बनाने की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें पहले से ही इसका शौक था। वह जब 18 साल के थे, तभी से अपने शरीर पर टैटू बनवा रहे हैं। उन्होंने ब्रिटेन के जाने-माने टैटू आर्टिस्ट डंकन एक्स को अपना प्रेरणास्रोत बताया है, क्योंकि डंकन के भी पूरे शरीर पर टैटू बने हुए हैं। क्रिस जब 19 साल के थे, तब पहली बार डंकन ने उनके शरीर पर एक टैटू बनाया था। इसके बाद तो उनके एक दोस्त ने टैटू बनाने के लिए उनके शरीर का इस तरह इस्तेमाल किया, जैसे वो कोई कैनवास हो।

weird news,weird incident,lockdown,coronavirus,every day a new tattoo

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस हर रोज दोपहर दो बजे से चार बजे तक सोफे पर बैठकर अपने शरीर का वो हिस्सा ढूंढते हैं, जहां वो एक नया टैटू बना सकें। ऐसा नहीं है कि लॉकडाउन के दौरान क्रिस बेमतलब ही अपने शरीर पर टैटू बना रहे हैं। उनके हर टैटू में कुछ न कुछ मतलब जरूर छुपा हुआ होता है। किसी में लॉकडाउन खत्म होने का सवाल होता है तो किसी में मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद लिखा होता है। यहां तक कि उनके पैर के तलवों तक के टैटू में भी संदेश लिखा हुआ है।

क्रिस बताते हैं कि वह टैटू बनाने के लिए पुरानी तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इस तकनीक से आज के समय में इस्तेमाल होने वाली टैटू गन के मुकाबले कम दर्द होता है। उनका मानना है कि टैटू बनाना एक थेरेपी की तरह है, जिससे उन्हें संतुष्टि मिलती है। अब सिर्फ क्रिस को लॉकडाउन हटने और कोरोना के पूरी तरह खत्म होने का इंतजार है, ताकि लोग फिर से एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग