न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का डर दिखाकर ऊचे दामों में बेच रहे गोबर और गोमूत्र

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के साथ देश में गोमूत्र और गोबर की डिमांड भी बढ़ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Mar 2020 10:26:09

कोरोना का डर दिखाकर ऊचे दामों में बेच रहे गोबर और गोमूत्र

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के साथ देश में गोमूत्र और गोबर की डिमांड भी बढ़ गई है। दरअसल, लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि गोमूत्र के सेवन से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। इसके चलते पश्चिम बंगाल में कोरोना का डर दिखाकर कुछ लोग 500 रुपये लीटर गोमूत्र और 500 रुपये किलो में गाय का गोबर बेच रहे हैं। कोलकाता से 20 किलोमीटर दूर दनकनी में सड़क किनारे स्टॉल लगाकर एक दूधवाला गोमूत्र और गोबर बेच रहा है। इनका कहना है कि कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए 500 रुपये लीटर का भारतीय गाय का मूत्र पिएं और 500 रुपये किलो का गोबर लें। दिल्ली और कोलकाता को जोड़ने वाले नैशनल हाइवे-19 पर माबुद अली टेबल पर गोबर के पैकेट और जार में गोमूत्र रखकर बेच रहे हैं।

coronavirus,cow dung,cow urine,coronavirus cow urine,coronavirus news,weird news

गोमूत्र बेचने वाले माबुद अली ने अपनी टेबल पर एक पोस्टर चिपकाया है, जिसपर लिखा है, 'गोमूत्र पिएं और कोरोना वायरस से बचें।' अली ने कहा, 'मेरे पास दो गायें हैं, एक भारतीय और दूसरी जर्सी गाय। मैं अपना जीवन-यापन दूध बेचकर करता हूं। जब मैंने टीवी पर गोमूत्र पार्टी देखी तो मुझे लगा कि मैं भी गोमूत्र और गोबर बेचकर पैसे कमा सकता हूं। अब मैं गाय के हर हिस्से का उपयोग अपने बिजनेस में कर सकता हूं।' उनका कहना है कि यह विचार दिल्ली में हिंदू महासभा द्वारा आयोजित गोमूत्र पार्टी से मिला है। बता दे, रविवार को दिल्ली में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा द्वारा गोमूत्र पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में 200 लोगों ने गोमूत्र का सेवन किया था। उनका मानना है कि गोमूत्र में औषधीय गुण होते हैं, इस वजह से यह कोरोना वायरस को भगा सकता है। हालांकि, तमाम डॉक्टर इस दावे को खारिज करते हैं।

हालांकि, माबुद अली की दुकान पर जर्सी गाय का गोबर और गोमूत्र सिर्फ 300 रुपये में मिल रहा है। अली ने कहा, 'जर्सी गाय भारतीय गाय की तरह शुद्ध नस्ल नहीं है, इसलिए इसका गोमूत्र ज्यादा डिमांड में नहीं है।' अली का कहना है कि उसे शुरुआती प्रतिक्रिया अच्छी मिली है और वह अपना यह बिजनेस जारी रखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग