Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था यह प्रधानमंत्री, आज तक बना हुआ राज

ऑस्ट्रेलिया के 17वें प्रधानमंत्री हेरोल्ड एडवर्ड होल्ट के साथ जो रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे और न तो वे कभी जिंदा मिल पाए और न ही उनकी लाश कभी मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 13 Mar 2020 10:29:40

रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था यह प्रधानमंत्री, आज तक बना हुआ राज

किसी भी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति की सुरक्षा इतनी कड़ी होती है कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता हैं और ऐसे में कोई प्रधानमंत्री अचानक कहीं गायब हो जाए तो हैरान करने वाली बात हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था ऑस्ट्रेलिया के 17वें प्रधानमंत्री हेरोल्ड एडवर्ड होल्ट के साथ जो रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे और न तो वे कभी जिंदा मिल पाए और न ही उनकी लाश कभी मिली। 26 जनवरी 1966 को उन्होंने प्रधानमंत्री का पद संभाला था। ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री मेनजिस की सेवानिवृत्ति के बाद वह निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। उन्होंने उसी साल बाद में हुए आम चुनाव में भी हिस्सा लिया था और भारी जीत हासिल की थी।
weird news,weird incident,australia prime minister harold holt,disappearance mystery पांच अगस्त 1908 को न्यू साउथ वेल्स के स्टैनमोर में जन्मे होल्ट दो भाईयों में बड़े थे। होल्ट के जन्म से महज सात महीने पहले उनके माता-पिता ने जनवरी 1908 में शादी की थी। उसके बाद 1910 में उनके छोटे भाई क्लिफोर्ड का जन्म हुआ था। उन्हें तैराकी और मछली पकड़ने का बहुत शौक था। 17 दिसंबर 1967 को विक्टोरिया के शेविओट बीच पर तैरने के दौरान होल्ट अचानक गायब हो गए थे। उन्हें बहुत ढूंढा गया, लेकिन वो कहीं नहीं मिले। आखिरकार 20 दिसंबर 1967 को उन्हें आधिकारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया गया, लेकिन उनका शव आज तक नहीं मिल पाया। होल्ट के रहस्यमय तरीके से गायब होने को लेकर कई तरह की बातें भी हुईं। किसी ने कहा कि उन्हें शार्क खा गई होगी, तो किसी ने उनके गायब होने को हत्या से जोड़ दिया। वहीं बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं, जो कहते हैं कि उन्होंने आत्महत्या कर ली होगी, जबकि कुछ का कहना है कि उन्हें यूएफओ उठा कर ले गया होगा। हालांकि अभी तक इनमें से किसी बात की भी पुष्टि नहीं हुई है। ये सिर्फ मनगढ़ंत कहानियां हैं। ये अभी भी रहस्य ही बना हुआ है कि आखिर होल्ट कहां गायब हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology