न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस भगाने के लिए दर्जनों ने पिया गोमूत्र, तस्वीरें

ऐसे में दिल्ली में लोगों ने गोमूत्र पार्टी की है। इस पार्टी में करीब 200 लोगों ने शरीक होकर गोमूत्र का सेवन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Mar 2020 12:00:01

कोरोना वायरस भगाने के लिए दर्जनों ने पिया गोमूत्र, तस्वीरें

भारत में कोरोना संक्रमित केस की संख्या 100 को पार कर गई है। देश में लोग इस वायरस एस बचने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपना रहे है। बता दे, कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए अभी तक कोई दवाई नहीं बनी है। हालाकि, डॉक्टरों का कहना है कि अगर आपकी शरीर का इम्यून सिस्टम सही है तो आपको यह वायरस छू भी नहीं सकता है।

all india hindu mahasabha,drinking,cow,urine,gaumutra,coronavirus,gomutra party,weird news

ऐसे में दिल्ली में लोगों ने गोमूत्र पार्टी की है। इस पार्टी में करीब 200 लोगों ने शरीक होकर गोमूत्र का सेवन किया। इस पार्टी का आयोजन अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने किया था। उनका मानना है कि गोमूत्र में औषधीय गुण होते हैं, इस वजह से यह कोरोना वायरस को भगा सकता है। हालांकि, तमाम डॉक्टर इस दावे को खारिज करते हैं।

all india hindu mahasabha,drinking,cow,urine,gaumutra,coronavirus,gomutra party,weird news

दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस के गंभीर संकट का सामना कर रही है, लेकिन इस पार्टी में शामिल होने वालों का कहना है कि वे गोमूत्र पीकर कोरोना वायरस को दूर भगा सकते हैं। इससे पहले कुछ समूह गाय के मूत्र से कैंसर ठीक होने जैसे दावे भी करते रहे हैं। लेकिन इन दावों का कोई साइंटिफिक आधार नहीं है।

all india hindu mahasabha,drinking,cow,urine,gaumutra,coronavirus,gomutra party,weird news

वहीं दिल्ली में गोमूत्र पार्टी आयोजित करने वाले अखिल भारतीय हिन्दू महासभा का कहना है कि वे ऐसे इवेंट देश के दूसरे हिस्सों में भी कराएंगे। गौ मूत्र पार्टी अटेंड करने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया कि वे 21 सालों से गोमूत्र पी रहे हैं।

all india hindu mahasabha,drinking,cow,urine,gaumutra,coronavirus,gomutra party,weird news

बता दें कि भारत में अब तक कोरोना वायरस से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 100 पर पहुंच चुका है। हालाकि, इसमें से 10 लोगों को ठीक करके घर भेज दिया गया है। दुनियाभर में अब तक 150000 से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। हालाकि, इनमे से तकरीबन 65000 लोग ठीक हो चुके है।

all india hindu mahasabha,drinking,cow,urine,gaumutra,coronavirus,gomutra party,weird news

चीन के बाद इटली और ईरान ऐसे देश है जो कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार झेल रहा है। इटली में कोरोना वायरस से 21,157 पीड़ित लोगों में 1,441 की मौत हो चुकी है। वहीं इरान में 12,729 के सामने आए हैं और 611 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में 5,753 केसों में 183 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग