न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेव की सब्जी की वजह से आई रिश्ते में 17 साल की दूरी, जज ने सुनाया अनोखा फैसला

देवास में जहां एक दंपत्ति पिछले 17 साल से अलग रह रहा हैं और उनकी दूरी का कारण बनी हैं सेव की सब्जी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Nov 2019 8:10:39

सेव की सब्जी की वजह से आई रिश्ते में 17 साल की दूरी, जज ने सुनाया अनोखा फैसला

हर रिश्ते में छोटी-छोटी लड़ाई तो होती ही रहती हैं। लेकिन सावधानी नहीं बरती जाए तो कब यह बड़ी लड़ाई बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसा ही के अनोखा मामला देखने को मिला देवास में जहां एक दंपत्ति पिछले 17 साल से अलग रह रहा हैं और उनकी दूरी का कारण बनी हैं सेव की सब्जी। जी हां, यह पूरा मामला बड़ा ही हैरान करने वाला हैं और जज द्वारा सुना फैसला भी बहुत अनोखा हैं। तो आइये जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

दंपती सेव की सब्जी नहीं बनाने की बात पर 17 साल एक-दूसरे से दूर रहे। जज ने 50 रुपए देकर कोर्ट में सेव बुलवाई। पत्नी को देकर कहा कि सब्जी बनाकर पति को खिलाओ। घर पर पत्नी ने सब्जी बनाई। पति ने खाई और दोनों एक हो गए। देवास के विमलराव बैंक प्रेस नोट से रिटायर हुए थे। उनकी उम्र 79 और पत्नी की 72 साल है। रिटायरमेंट पर मिला पैसा तो उन्होंने पत्नी को सौंप दिया। देवास का मकान भी पत्नी के नाम करवा दिया। पेंशन भी पत्नी के खाते में आने लगी। रिटायरमेंट के दो साल बाद की बात है, एक दिन पति ने पत्नी से कहा- "मुझे सेव की सब्जी खाना है। पत्नी ने कहा- सेव लाकर दो। पति ने कहा- पैसे दो। पत्नी ने कहा- नौकरी में थे, तब भी तो लाते थे। पति ने कहा- सब तो तुम्हें सौंप दिया, अब पैसा कहां है। पत्नी ने सब्जी नहीं बनाई। पति इतना गुस्सा हुए कि अगले दिन बिना बताए चले गए।

महाराष्ट्र के बुलढाना के मातोड़ गांव में झोपड़ी बनाकर रहने लगे। मामला 2016 में तब कोर्ट पहुंचा जब पति ने पेंशन की रकम अपने खाते में शुरू करवा दी। मालूम पड़ा कि महाराष्ट्र के मातोड़ गांव की बैंक से पेंशन निकल रही है। पुलिस वहां पहुंची और पति को द्वितीय अपर जिला सत्र न्यायाधीश गंगाचरण दुबे की कोर्ट में पेश किया। पति ने अपना कष्ट बताया कि जो पत्नी मुझे सेव की सब्जी बनाकर नहीं खिला सकती, उसको पैसा क्यों दूं।

पति-पत्नी के बीच विवाद लगभग सुलझ ही गया था कि पति के एक सवाल ने फिर मामले में नया पेंच फंसा दिया। पति ने कोर्ट में कहा- पत्नी ने सात फेरों की कसम तो निभाई नहीं। कैसे मान लूं कि सब ठीक है। कोर्ट से पति ने कहा- साईं बाबा के सामने शपथ ले तो मानूंगा। न्यायाधीश ने शिर्डी जाने के लिए कहा तो पति बोले- पैसे नहीं है। न्यायाधीश ने फिर 1500 रुपए इकट्‌ठे करके दिलवाए। दोनों शिर्डी गए, वहां से वापस आए। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर दोनों ने राजीनामा कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!