न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस एफआईआर को लिखने में लगे 4 पुलिसवाले और 7 दिन, बनी देश की सबसे बड़ी FIR

एक ऐसी एफआईआर है जिसे लिखने में कई पुलिसवाले और 7 दिन लगे हैं और यह देश की सबसे बड़ी FIR बन चुकी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Oct 2019 9:49:35

इस एफआईआर को लिखने में लगे 4 पुलिसवाले और 7 दिन, बनी देश की सबसे बड़ी FIR

यह तो आप सभी जानते ही होंगे की जब भी कोई मामला पुलिस के सामने जाता हैं तो एफआईआर लिखी जाती हैं और उसमें उस मामले से जुड़ी जानकारी दी जाती हैं। अब जरा आप सोचिये कि एफआईआर लिखने में कितना टाइम जाता होगा जबकि आजकल तो एफआईआर भी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर पर लिखी जाती हैं। लेकिन एक ऐसी एफआईआर है जिसे लिखने में कई पुलिसवाले और 7 दिन लगे हैं और यह देश की सबसे बड़ी FIR बन चुकी हैं। यह एफआईआर थी अटल आयुष्मान घोटाले में दो अस्पतालों के खिलाफ जो कि उत्तराखंड की काशीपुर कोतवाली में लिखी जा रही थी। हिंदी और अंग्रेजी भाषा की भेजी गई दोनों एफआईआर लिखने में मुंशियों की हालत खराब हो रही थी। पुलिस के एफआईआर टाइप करने वाले कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की क्षमता 10 हजार शब्दों से अधिक नहीं होती, इसलिए इसे हाथों से लिखा जा रहा है। थाने के 4 मुंशी लगातार इसे पूरा करने में जुटे थे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अटल आयुष्मान योजना के तहत एमपी अस्पताल और देवकी नंदन अस्पताल में भारी अनियमितताएं पकड़ी थीं। जांच में दोनों अस्पतालों के संचालकों की ओर से नियम के खिलाफ रोगियों के फर्जी इलाज के बिलों का क्लेम वसूलने का मामला पकड़ में आया था। एमपी अस्पताल में रोगियों के डिस्चार्ज होने के बाद भी मरीज कई-कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती दिखाए गए।

आईसीयू में भी क्षमता से अधिक रोगियों का इलाज होना पाया गया। डायलिसिस केस एमबीबीएस डॉक्टर की ओर से किया जाना बताया गया। मरीजों की संख्या अस्पताल की क्षमता से कई गुना बढ़ाकर दिखाने की कोशिश की। कई मामलों में बिना इलाज किए भी क्लेम ले लिया गया, जिसकी जानकारी मरीज को भी नहीं है।

उत्तराखंड आयुष्मान योजना के अधिशासी सहायक धनेश चंद्र ने दोनों अस्पताल संचालकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी थी। इसमें से एक शिकायत 64 पन्ने की है, तो दूसरी करीब 24 पन्नों की। एडिशनल एसपी जगदीश चंद्र ने कहा कि वास्तव में ये शिकायत जांच रिपोर्ट की मूल कॉपी है, जिसमें सारे तथ्य हैं। इससे छेड़छाड़ न हो इसलिए नकल की जा रही है।

पुलिस की परेशानी एफआईआर को लिखने तक ही सीमित नहीं है। इतनी बड़ी एफआईआर की विवेचना होगी तो कम से कम एक पर्चा कटने में ही 15 दिन लग सकते हैं, जबकि विवेचना की समय सीमा 3 महीने रखी गई है जो किसी भी तरह से पूरी नहीं हो सकती है। पुलिस के लिए एफआईआर दर्ज करने के बाद इसकी विवेचना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान