न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस देश में जानबूझकर पॉजिटिव होते हैं लोग, रखी जाती है 'कोरोना पार्टी'

अमेरिकी शहरों से लॉकडाउन तोड़ने और सोशल डिस्टेंसिंग नहीं अपनाने की खबरें भी आई हैं। वहीं, अमेरिका के कई अधिकारी 'कोरोना पार्टी' को लेकर चिंता में पड़ गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 May 2020 1:30:25

इस देश में जानबूझकर पॉजिटिव होते हैं लोग, रखी जाती है 'कोरोना पार्टी'

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 39 लाख 75 हजार 593 लोग संक्रमित हैं। 2 लाख 73 हजार 993 की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लाख 71 हजार 641 ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा 12 लाख 92 हजार 623 संक्रमित अमेरिका में हैं। दो लाख 17 हजार 250 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। यहां मौत का आंकड़ा भी दूसरे देशों से ज्यादा है। शनिवार सुबह तक अमेरिका में मौत का आंकड़ा 77 हजार पहुंच गया है। इस बीच कई अमेरिकी शहरों से लॉकडाउन तोड़ने और सोशल डिस्टेंसिंग नहीं अपनाने की खबरें भी आई हैं। वहीं, अमेरिका के कई अधिकारी 'कोरोना पार्टी' को लेकर चिंता में पड़ गए हैं।

कोरोना वायरस पार्टी से 100 लोग हुए संक्रमित

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंटगन के वाल्ला वाल्ला काउंटी के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि क्षेत्र में कोरोना के 100 ऐसे केस सामने आए हैं जो कोरोना वायरस पार्टी की वजह से फैले। पार्टी में लोगों ने जान बूझकर वायरस को फैलाया। वाल्ला वाल्ला काउंटी की कम्युनिटी हेल्थ डायरेक्टर मेघन डिबोल्ट कहती हैं कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से पता चला है कि कई संक्रमित लोग पार्टी में पॉजिटिव होने के उद्देश्य से शामिल हुए थे। उन्होंने कहा- 'हमें नहीं पता कि ये पार्टी कब हो रही है। केस सामने आने के बाद ही हमें उनसे पता चलता है।'

coronavirus,parties,revelers,deliberatel,catch,covid-19,infected guests,coronavirus,weird news

बीते महीने अमेरिका के शिकागो में भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाती एक पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पार्टी के लिए एक ही घर में सैकड़ों लोग जमा हुए थे। पार्टी में हिस्सा ले रहे युवा ने खुद वीडियो भी अपलोड किया था।

कोरोना वायरस के नाम पर होने वाली पार्टियों में जो लोग संक्रमित नहीं हैं वे पॉजिटिव लोगों के साथ बैठते हैं ताकि उन्हें भी संक्रमण हो जाए। हेल्थ सेक्रेटरी जॉन वीसमैन कहते हैं कि इस तरह के बर्ताव से मामले की संख्या काफी बढ़ जाएगी और वॉशिंगटन से लॉकडाउन हटाने में भी देरी होगी।

वॉशिंगटन के हेल्थ सेक्रेटरी जॉन वीसमैन का कहना है कि महामारी के बीच लोगों का इकट्ठा होना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे लोगों के हॉस्पिटल में भर्ती होने की आशंका बढ़ जाती है और मौतें भी हो सकती हैं। अमेरिकी अधिकारी ने यह भी कहा है कि कोरोना से ठीक हो चुके लोग लंबे वक्त तक दोबारा बीमार नहीं पड़ेंगे, इसके बारे में भी फिलहाल जानकारी नहीं हैं। वीसमैन ने यह भी कहा कि लंबे वक्त बाद हमारे शरीर पर वायरस का क्या असर होगा, फिलहाल इसके बारे में भी पता नहीं है।

आपको बता दे, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) की मुश्किल बढ़ती जा रही है। देश में करीब दो करोड़ लोग बेरोजगार हो चुके हैं। सीएनएन के मुताबिक, 14.7 फीसदी लोग बेरोजगार हैं। यह संख्या मार्च में महज 4.4 प्रतिशत थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका 50 साल बाद इतनी ऊंची बेरोजगारी दर का सामना कर रहा है। ओबामा और फिर ट्रम्प ने करीब 10 साल जो हासिल किया। उन प्रयासों पर महामारी ने पानी फेर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग