न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना: 80 एकड़ जमीन पर पाकिस्तान ने तैयार किया नया कब्रिस्तान!

पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई के मुताबिक, सिंध सरकार ने कोरोना वायरस के मृतकों को दफनाने के लिए कराची में 80 एकड़ की जमीन आवंटित कर दी है। यहां पहले शव को दफना भी दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 5:56:26

कोरोना: 80 एकड़ जमीन पर पाकिस्तान ने तैयार किया नया कब्रिस्तान!

कोरोना वायरस (Coronavirus) से पाकिस्तान (Pakistan) में 35 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं अभी तक इस वायरस से 2458 लोग संक्रमित हो चुके है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की आशंका के बीच पाकिस्तान के कई प्रांतों ने नए कब्रिस्तान बनाने शुरू कर दिए हैं। इस कब्रिस्तान का इस्तेमाल सिर्फ कोरोना पीड़ितों की लाशों को दफनाने के लिए ही होगा। सरकारें कोरोना पीड़ितों के लिए अलग से कब्रिस्तान इसलिए बना रही हैं ताकि संक्रमण फैलने का खतरा ना बढ़े। 80 एकड़ का यह कब्रिस्तान कराची शहर के नेशनल हाईवे और सुपर हाईवे की लिंक रोड के पास होगा। पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पंजाब में 928 और सिंध प्रांत में 783 मामले हैं। पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई के मुताबिक, सिंध सरकार ने कोरोना वायरस के मृतकों को दफनाने के लिए कराची में 80 एकड़ की जमीन आवंटित कर दी है। यहां पहले शव को दफना भी दिया गया है।

coronavirus,pakistan,burial,cemeteries,coronavirus news,sindh,karachi,coronavirus death,coronavirus cases in pakistan,corona virus cases in pakistan,pakistan cases coronavirus,corona virus news in hindi

कराची के मेयर वसीम अख्तर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि कोरोना वायरस पीड़ितों के अंतिम संस्कार के लिए अलग से पांच कब्रिस्तानों की व्यवस्था की गई है। मेयर ने बताया कि कोरोना वायरस पीड़ितों को मोहम्मद शाह, सुर्जनी, मोवच गोथ, कोरंगी, गुलशन-ए-जिया कब्रिस्तान में दफनाया जा सकता है।

अंतिम संस्कार के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

पाकिस्तान में कोरोना पीड़ितों के अंतिम संस्कार के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। सिंध सरकार की ओर से शेयर की गई गाइडलाइन के मुताबिक, कोरोना पीड़ित के रिश्तेदारों को शव से दूरी बनाए रखनी चाहिए और उसके संपर्क में आने से बचना चाहिए। सरकार ने ये भी कहा है कि सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। तमाम सुरक्षात्मक उपायों के साथ ही शव को कब्रिस्तान लाया जाएगा। सरकार की ओर से एक टीम भेजी जाएगी जो कोरोना पीड़ित के शव को दफनाने के लिए तैयार करेगी। अगर परिवार का कोई सदस्य इस प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहता है तो उसे अनिवार्य तौर पर प्रोटेक्टिव सूट पहनने होंगे। डेड बॉडी को ताबूत में रखने से पहले उसे क्लोरीन से डिसइन्फेक्ट किया जाएगा। इसके साथ ही परिजनों की काउंसलिंग भी की जाएगी ताकि वे संक्रमण फैलने के खतरे को लेकर जागरुक हो सकें और सरकार के सभी दिशा-निर्देशों को समझ सकें। सरकार ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी हालत में प्रक्रिया पूरी होने पर ताबूत को खोला ना जाए। शव को सरकारी वाहन से ही कब्रिस्तान तक ले जाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग