न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन में फिर बिकने लगे कुत्ते, बिल्ली, चमगादड़ सहित कई जंगली जानवर

एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ चीन में जंगली जानवरों की बिक्री फिर से शुरू हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Mar 2020 6:33:24

चीन में फिर बिकने लगे कुत्ते, बिल्ली, चमगादड़ सहित कई जंगली जानवर

एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ चीन में जंगली जानवरों की बिक्री फिर से शुरू हो गई है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना पर जंग 'जीत' लेने के चीन के दावे के बीच फिर से चमगादड़ सहित अन्य जीवों की बिक्री कई मार्केट में शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में एक बार फिर से कुत्ते, बिल्ली, चमगादड़ सहित अन्य जंगली जानवर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। डेली मेल को एक सूत्र ने बताया कि कोरोना वायरस फैलने से पहले जैसे जीवों की बिक्री हो रही थी, उसी तरह फिर से बिक्री होने लगी है। दक्षिण पश्चिम चीन के गुइलिन और डोनगुआन में ऐसे मार्केट खुले पाए गएं। डोनगुआन के मार्केट में चमगादड़ की बिक्री के भी विज्ञापन दिखाई दिए। रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी चीन के गुइलिन शहर के मीट बाजार में लोग खरीदारी के लिए हजारों की संख्‍या में पहुंच रहे हैं। यहां विभिन्‍न जानवरों को पिंजरे में बंद देखा गया है। यहां शनिवार को लोगों के लिए कुत्‍ते और बिल्लियों को मांस भी बिकते देखा गया।

coronavirus,chinese,markets,selling,bats,rabbits,china meat market,weird news

बता दें कि चीन के वुहान में जब कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा था तो चीन ने कई मीट मार्केट को बंद कर दिया गया था जहां पर जंगली जानवरों की बिक्री होती थी। ऐसा समझा जाता है कि वुहान में मौजूद सी फुड मार्केट से ही कोरोना वायरस इंसानों में आया। कोरोना वायरस को चमगादड़ से भी जोड़ा गया है। इसकी वजह से जंगली जीवों की बिक्री कुछ महीने पहले बंद कर दी गई थी।

coronavirus,chinese,markets,selling,bats,rabbits,china meat market,weird news

बता दें कि चीन में जंगली जीवों को फूड और पारंपरिक दवा के तौर पर इस्तेमाल करने का रिवाज रहा है। चमगादड़ (Bats) को यहां के लोग पारंपरिक दवा के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस सामने आने के बाद चीन सरकार (China Government) ने इनकी बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। इतना ही नहीं, चीन के मीट मार्केट में एक बार फिर से अनहाइजेनिक तरीके से मीट बेचने की बात सामने आ रही है। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने मीट मार्केट फिर से खोलकर कोरोना वायरस पर अपनी 'जीत' का प्रदर्शन किया है।

वुहान के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन में शनिवार सेवा बहाल कर दी गयी और राजमार्गों पर परिचालन की अनुमति भी प्रदान की गई। असाधारण लॉकडाउन के कारण हुबेई प्रांत की पांच करोड़ से ज्यादा आबादी पर बंदिशें लागू थी। वुहान में एक समय हर दिन संक्रमित लोगों की संख्या हजारों में रहती थी लेकिन अब यह आंकड़ा शून्य पर आ गया है।

उल्लेखनीय है कि इस वक्त भारत सहित दुनिया के कई देश और शहरों में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लॉकडाउन (Lockdown) घोषित किया गया है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 6,77,660 से अधिक हो चुकी है, वहीं मरने वालों की संख्या 31,737 पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!