Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के चलते इस देश में गांजे की दुकानों पर लगी लोगों की भीड़

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर अलग अलग देशों से इसको लेकर प्रतिक्रिया भी अलग तरीके से आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Mar 2020 6:22:29

कोरोना के चलते इस देश में गांजे की दुकानों पर लगी लोगों की भीड़

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर अलग अलग देशों से इसको लेकर प्रतिक्रिया भी अलग तरीके से आ रही है। इटली में लोग अगर अपने घरों में बंद होकर गाना बजाना कर रहे हैं तो वहीं नीदरलैंड में अजीब सी स्थिति है। वहां लोग गांजे की दुकानों के आगे लंबी कतारें लगाकर खड़े हैं। नीदरलैंड्स में गांजे की दुकानों को कॉफी शॉप कहते हैं। इन दुकानों से खुलेआम गांजा बिकता है। यहां सीमित मात्रा में गांजा खरीदना वैध है। यहां पिछले कई दिनों से शाम को इन दुकानों पर लंबी लाइन लगी हुई थी।

आपको बता दे, नीदरलैंड्स में कोरोना के 1000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। इस वायरस की वजह से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये संख्या अभी कम नहीं हो रही है।
दरअसल कोरोना के चलते यहां भी जगह जगह बाजार, मॉल, स्कूल-कॉलेज और ऑफिस बंद हो रहे हैं। सरकार ने सभी रेस्तरां, बार और कॉफी शॉप भी बंद करने का फैसला किया है। ऐसे में चरस और गांजे के शौकीन इनका भरपूर स्टॉक जमा करने के लिए इन दुकानों के आगे लंबी लंबी लाइनें लगाकर खड़े रहे। फ्रांस की वेबसाइट France24 के अनुसार, नीदरलैंड्स में लोगों को लग रहा है कि उनके देश में कोरोना के चलते बंदी लंबी भी हो सकती है। द हेग में चरस खरीदने वाले एक व्यक्ति ने समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए बताया किए हो सकता है कि अगले दो महीने तक हम इसे ना खरीद पाएं, इसलिए अच्छा होगा इसे पर्याप्त तौर पर खरीदकर रख लिया जाए। नीदरलैंड्स के स्वास्थ्य मंत्रालय की घोषणा के तुरंत बाद देश भर में कॉफी शॉप के बाहर कतारें लगनी शुरू हो गई। हालांकि नीदरलैंड्स के सुपरमार्केट में भी खरीदारी के लिए भीड़ देखी जा रही है। साबुन, हैंड सैनीटाइजर और डिसइनफैक्टैंट जैसी चीजें तो पहले ही खत्म हो गई थीं। लोग भारी मात्रा में टॉयलेट पेपर और पास्ता खरीदते रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology