न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

55 घंटे चले ऑपरेशन के बाद अलग की गईं सिर से जुड़ी बच्चियां, खुशी जाहिर करते हुए मां ने कही यह बात

पाकिस्तान की 2 जुड़वा बच्चियों सफा और मारवा उल्लाह को ऑपरेशन से अलग कर लिया गया है। दरहसल, यह दोनों बच्चियां जन्म से ही आपस में जुड़ी हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jul 2019 4:27:46

55 घंटे चले ऑपरेशन के बाद अलग की गईं सिर से जुड़ी बच्चियां, खुशी जाहिर करते हुए मां ने कही यह बात

पाकिस्तान की 2 जुड़वा बच्चियों सफा और मारवा उल्लाह को ऑपरेशन से अलग कर लिया गया है। दरहसल, यह दोनों बच्चियां जन्म से ही आपस में जुड़ी हुई थी। इन बच्चियों के कुल तीन ऑपरेशन किए गए। दोनों बच्चियों के दिमाग और रक्त वाहिकाएं आपस में उलझी हुई थीं। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले 3डी प्रिंटिंग के जरिए इसकी पेचीदगी को समझा था। लंदन के ग्रेट ऑरमोंड स्ट्रीट हॉस्पिटल में 55 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद दोनों स्वस्थ हैं।

conjoined twin girls,pakistani twin girls,girls separated in london,after 50 hours of surgery,conjoined twins,safa and marwa,surgery,blood vessels,weird news,weird story,omg news

डॉक्टर ने इस प्रकार की सर्जरी

सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने पहले दिमाग में उलझी हुई रक्त वाहिनियों को अलग किया। जांच में सामने आया था कि सिर में दो मस्तिष्क हैं, जो आपसे में जुड़े हैं। सर्जरी के दौरान मारवा को बचाना मुश्किल हो रहा था, क्योंकि उसकी हार्ट बीट कम हो रही थी। सफा की रक्तवाहिनी से ही मारवा को बचाया गया, जिसका नतीजा ये रहा कि सफा को सर्जरी के 12 घंटे बाद ही स्ट्रोक झेलना पड़ा। सिर के हिस्से को आकार देने के लिए बच्चियों की ही हड्डियों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा ऐसे ऊतकों का इस्तेमाल किया गया जो भविष्य में स्किन के साथ बढ़ते रहेंगे और सिर को वास्तविक आकार देंगे। सर्जरी का पूरा खर्च एक प्राइवेट डोनर ने उठाया है। ऑपरेशन में हॉस्पिटल के करीब 100 कर्मचारी शामिल रहे।

conjoined twin girls,pakistani twin girls,girls separated in london,after 50 hours of surgery,conjoined twins,safa and marwa,surgery,blood vessels,weird news,weird story,omg news

पाकिस्तान के चरसद्दा की जुड़वा बच्चियों का जन्म सिजेरियन डिलीवरी से हुआ था। पहला ऑपरेशन अक्टूबर 2018 में किया गया था। उस समय उसकी उम्र महज 19 महीने की थी। पूरी तरह से अलग करने के लिए आखिरी ऑपरेशन 11 फरवरी 2019 को किया गया था। जांच में सामने आया था कि बच्चियों की खोपड़ी और रक्तवाहिनियां आपस में उलझी हैं। बच्चियों की सुरक्षित सर्जरी करने के लिए डॉक्टरों ने इस स्थिति का 3डी प्रिंटिंग की मदद से समझा। इसके लिए उन्होंने एक रेप्लिका तैयार की। सर्जरी न्यूरोसर्जन नूर-अल ओवेसी जिलानी, प्रो। डेविड डूनोवे और टीम ने मिलकर की है। हॉस्पिटल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हम काफी खुश हैं कि सफा और मरवा की मदद करने में सफल रहे। पिछले 10 महीनों तक चला इलाज और सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण रही। यह एक दुर्लभ मामला था, 25 लाख में से एक जुड़वा बच्चा ऐसा होता है।

सर्जरी के बाद मां ने कही यह बात

बच्चियों की मां ज़ैनब बीबी का कहना है, अस्पताल और उनके सभी कर्मचारियों ने जो किया मैं हमेशा उनकी कर्जदार रहूंगी। दोनों बच्चियों को 1 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जो अपनी मां और दादा के साथ फिलहाल लंदन में ही हैं। बच्चियों को कुछ समय तक फिजियोथैरेपी और देखरेख के लिए बुलाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान