न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंसान की हड्डियां तक तोड़ सकता हैं दुनिया का यह सबसे ताकतवर केकड़ा

एक केकड़ा ऐसा भी हैं जिसमें इतनी ताकत हैं कि वह इंसानों की भी हड्डियां आराम से तोड़ सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 12:23:43

इंसान की हड्डियां तक तोड़ सकता हैं दुनिया का यह सबसे ताकतवर केकड़ा

इंसान अपनी हड्डियों की मजबूती के दम पर कई भारी-भरकम सामान लाद लेता हैं और उन्हें खींच लेता हैं। इंसान की हड्डियां आसानी से नहीं टूटती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक केकड़ा ऐसा भी हैं जिसमें इतनी ताकत हैं कि वह इंसानों की भी हड्डियां आराम से तोड़ सकता है। इस केकड़े को 'दैत्य केकड़ा' के नाम से भी जाना जाता हैं। इसे दुनिया का सबसे 'ताकतवर' केकड़ा कहा जाता है। आज हम आपको इस केकड़े से जुड़ी महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इस केकड़े के बारे में।

कहते हैं कि इंसान की हड्डियां इतनी मजबूत होती हैं कि वो आसानी से टूटती नहीं हैं। उसे तोड़ने के लिए बहुत अधिक बल की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा केकड़ा है, जो इंसानों की भी हड्डियां आराम से तोड़ सकता है। यही वजह है कि इसे दुनिया का सबसे 'ताकतवर' केकड़ा कहा जाता है। इस केकड़े से जुड़े और भी कई ऐसे रोचक तथ्य हैं, जो आपको हैरान कर देंगे।

इंसान की हड्डियां तक तोड़ सकता हैं दुनिया का यह सबसे ताकतवर केकड़ा

यह केकड़ा दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में पाया जाता है, जिसे लोग 'दैत्य केकड़ा' भी कह कर बुलाते हैं, क्योंकि यह आकार में सामान्य केकड़ों से काफी बड़ा होता है। एक वयस्क 'दैत्य केकड़े' की लंबाई एक मीटर होती है जबकि वजन 4.5 किलो के आसपास होता है।

'दैत्य केकड़े' का नुकीला कांटा काफी मजबूत यानी ताकतवर होता है। यह नारियल के बाहरी कवच, जो बेहद ही मजबूत होता है, उसको भी तोड़ सकता है। अक्सर ये केकड़े पेड़ों से नारियल के गिरा देते हैं और अपने नुकीले कांटे से उसे पल भर में तोड़ देते हैं। इस खूबी की वजह से ही इसे 'कोकोनट क्रैब' भी कहा जाता है। कहते हैं कि अपने नुकीले कांटों से ये इंसान की हड्डियों तक को भी तोड़ सकते हैं। इनके अंदर 3300 न्यूटन बल की ताकत होती है।

इंसान की हड्डियां तक तोड़ सकता हैं दुनिया का यह सबसे ताकतवर केकड़ा

'कोकोनट क्रैब' की सबसे बड़ी खासियत ये है कि समय के साथ इनका रंग बदलता जाता है। जब ये युवावस्था में होते हैं तो भूरे रंग के होते हैं और इनके पैरों पर काली धारियां होती हैं और जब ये वयस्क हो जाते हैं तो हल्के बैंगनी या गहरे बैंगनी रंग के हो जाते हैं। हालांकि कुछ केकड़े भूरे रंग के भी रह जाते हैं।

'कोकोनट क्रैब' सड़ी-गली चीजों को खाकर ही अपना गुजारा करते हैं। वह सड़ी हुई पत्तियों से लेकर सड़े हुए फल और यहां तक कि अन्य केकड़ों के कवच तक को खा जाते हैं। इनके अंदर सूंघने की मजबूत क्षमता होती है। यही वजह है कि ये अक्सर रात के अंधेरे में ही खाने की तलाश में बाहर निकलते हैं।

'कोकोनट क्रैब' को चोर केकड़ा भी कहा जाता है, क्योंकि ये अक्सर बर्तन या अन्य सामानों को चुपके से उठाकर लेकर चले जाते हैं। हालांकि ये सिर्फ गंदे बर्तनों को ही उठाकर ले जाते हैं, जिनके अंदर से दुर्गंध आती है। अमेरिका की चर्चित महिला पायलट अमेलिया ईयरहार्ट के रहस्यमय तरीके गायब होने में भी 'कोकोनट क्रैब' का ही हाथ बताया जाता है। कहते हैं कि ये केकड़े अमेलिया के शव को टुकड़ों-टुकड़ों में उठाकर अपनी मांद में ले गए होंगे और फिर उसे खा गए होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत