न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन में अब कोरोना वायरस की वजह से हो रहे तलाक, सामने आए चौकाने वाले मामले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ चीन में घर पर साथ रहने से पति-पत्नियों के बीच विवाद हो रहे हैं और इस विवाद की वजह से चीन में तलाक के मामले बढ़ रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 17 Mar 2020 10:53:46

चीन में अब कोरोना वायरस की वजह से हो रहे तलाक, सामने आए चौकाने वाले मामले

दुनियाभर में कहर बरपा रहा कोरोना वायरस खतरा बनता जा रहा है जिससे अब तक 6 हजार से अधिक मौत हो चुकी है और संक्रमित संख्या लाखों में पहुंच रही हैं। कोरोना वायरस सेहत पर तो बुरा असर कर ही रहा हैं लेकिन अब रिश्तों के टूटने का कारण भी बनता जा रहा हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ चीन में घर पर साथ रहने से पति-पत्नियों के बीच विवाद हो रहे हैं और इस विवाद की वजह से चीन में तलाक के मामले बढ़ रहे हैं। चीन में कोरोना वायरस की वजह से यहां के कई शहर बंद हैं और लोग घरों में कैद हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के शिचुआन प्रांत में महज एक महीने के अंदर 300 से ज्यादा दंपतियों ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। इसकी वजह बताई जा रही है कि घर पर पति-पत्नी जरूरत से ज्यादा एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। इससे उनके बीच विवाद बढ़ रहे हैं। चीन के डाझोऊ इलाके के मैरिज रजिस्ट्री ऑफिस ने स्पष्ट किया है कि वायरस के प्रकोप के बाद से आवेदनों की संख्या में वृद्धि हुई है।

weird news,coronavirus,divorce by coronavirus,china

हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि कोरोना वायरस की वजह से लगभग एक महीने तक मैरिज रजिस्ट्री के दफ्तर बंद रहे, इसलिए तलाक के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। आपको बता दें कि चीन में अभी भी कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या सबसे अधिक है। हालांकि पिछले कुछ हफ्तों में ऐसे मामलों की संख्या में भारी कमी आई है।

इटली में भी चीन के जैसे ही हालात हैं। यहां भी कोरोना वायरस के डर से लोग घरों में कैद हैं। हालांकि यहां तलाक नहीं, लेकिन इंटरनेट के इस्तेमाल में 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां घरों में कैद लोग वेबसीरीज देख कर और ऑनलाइन गेम खेल कर अपना वक्त गुजार रहे हैं। टेलीकॉम कंपनी इटालिया एसपीए का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से इटली में इंटरनेट कनेक्शन की भी मांग बढ़ गई है।

weird news,coronavirus,divorce by coronavirus,china

कोरोना वायरस का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित किया है। अब अमेरिका और स्पेन में भी कोरोना वायरस को लेकर आपातकाल घोषित कर दिया गया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित की है। खबर है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कोरोना के डर से अपना महल ही छोड़ दिया है।

कोरोना वायरस का टीका या दवाई अभी तक विकसित नहीं हो पाई है। हालांकि अमेरिकी सरकार के एक अधिकारी की मानें तो टीका बना लिया गया है और आज से इसका नैदानिक परीक्षण शुरू होगा, लेकिन इस परीक्षण को लेकर अमेरिकी सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग