न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस गुमनाम वैज्ञानिक के साथ हुआ था 'भयानक दुर्व्यवहार', द्वितीय विश्वयुद्ध रोकने में था बड़ा हाथ

आज इस कड़ी में हम आपके लिए एक ऐसे ही वैज्ञानिक की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी वजह से द्वितीय विश्वयुद्ध दो साल पहले ही खत्म हो गया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 21 Mar 2020 2:08:36

इस गुमनाम वैज्ञानिक के साथ हुआ था 'भयानक दुर्व्यवहार', द्वितीय विश्वयुद्ध रोकने में था बड़ा हाथ

इतिहास में कई वैज्ञानिक हुए हैं जिनके नाम लोगों के जहां में बैठे हुए हैं। लेकिन इसी के साथ ही कुछ गुमनाम वैज्ञानिक भी हैं जिनके काम ने समाज की बहुत मदद की। आज इस कड़ी में हम आपके लिए एक ऐसे ही वैज्ञानिक की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी वजह से द्वितीय विश्वयुद्ध दो साल पहले ही खत्म हो गया था। हम बात कर रहे हैं एलन ट्यूरिंग की जिन्हें 'गुमनाम वैज्ञानिक' के तौर पर दुनिया जानती है।

इस गुमनाम वैज्ञानिक के साथ हुआ था 'भयानक दुर्व्यवहार', द्वितीय विश्वयुद्ध रोकने में था बड़ा हाथ

23 जून 1912 को लंदन में जन्मे एलन ट्यूरिंग एक कंप्यूटर वैज्ञानिक, गणितज्ञ, तर्कज्ञ, क्रिप्टैनालिस्ट, दार्शनिक और सैद्धांतिक जीवविज्ञानी थे। ट्यूरिंग को व्यापक रूप से सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान और कृत्रिम बुद्धि का जनक माना जाता है। अपने 41 साल के छोटे से जीवनकाल में उन्होंने कई ऐसे काम किए थे, जिनकी वजह से लोग आज भी उन्हें याद करते हैं।

द्वितीय विश्वयुद्ध के समय एलन ने ही अटलांटिक महासागर में तैनात जर्मन ऊ-बोट (पनडुब्बी) के गुप्त संदेश को डिकोड किया था। कहते हैं कि ऐसा करके उन्होंने यूरोप में युद्ध को लगभग दो साल कम कर दिया था और लाखों लोगों की जान बचाई थी। अनुमान लगाया जाता है कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया होता तो युद्ध और दो साल ज्यादा चलता और तब शायद दुनिया कुछ और ही होती।

इस गुमनाम वैज्ञानिक के साथ हुआ था 'भयानक दुर्व्यवहार', द्वितीय विश्वयुद्ध रोकने में था बड़ा हाथ

साल 1952 में एलन को अश्लीलता का दोषी करार दिया गया था। कहते हैं कि उन्हें दवा देकर नपुंसक बनाए जाने की सजा सुनाई गई थी। दरअसल, एलन समलैंगिक थे और उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता अपराध माना जाता था। हालांकि उन्होंने जेल जाने के विकल्प के रूप में डीईएस के साथ रासायनिक कृत्रिम उपचार स्वीकार कर लिया था। सात जून 1954 को उनकी मौत हो गई थी। कहते हैं कि उन्होंने सायनाइड की गोली खाकर आत्महत्या कर ली थी।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने कुछ साल पहले ये स्वीकार किया था कि ब्रिटेन में एलन के साथ 'भयानक दुर्व्यवहार' किया गया था। इसके लिए उन्होंने आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। इसके बाद साल 2013 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने उन्हें मरणोपरांत क्षमादान दे दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला

मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत