न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस महिला वैज्ञानिक को आइंस्टाइन भी मानते थे जीनियस

आइंस्टाइन खुद एक महिला की शिक्षा के कायल थे और उन्हें जीनियस मानते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Feb 2020 9:49:45

इस महिला वैज्ञानिक को आइंस्टाइन भी मानते थे जीनियस

अल्बर्ट आइंस्टाइन के बारे में तो आप सभी जानते हैं कि वे कितने महान वैज्ञानिक थे जिनकी समझ और खोज ने इस दुनिया को विकसित बनाया हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइंस्टाइन खुद एक महिला की शिक्षा के कायल थे और उन्हें जीनियस मानते थे। हम बात कर रहे हैं एमी नोटर के बारे में जिनके बारे में कहा जाता हैं कि उन्होनें आधुनिक अल्जेब्रा की नींव डाली। तो आइये जानते हैं इस महिला के बारे में आखिर कौन थी ये।

चोरी छोड़ घर में यह काम करने लगा चोर, घटना चौकाने वाली

106 साल पहले इस परिकल्पना से हुई थी परमाणु बम की शुरुआत

जर्मनी में 1882 में जन्मी एमी के पिता मैक्स नोटर गणितज्ञ थे और बैवेरिया के एरलानजन विश्वविद्यालय में पढ़ाते थे। जब उन्होंने कॉलेज में नाम लिखाना चाहा, उन्हें खारिज कर दिया गया। उस समय महिलाओं को उच्च शिक्षा की इजाजत नहीं थी। बाद में उनसे कहा गया कि यदि शिक्षक उन्हें अनुमति दें तो वे कक्षा में यूं ही बैठ सकती हैं। खैर, उन्होंने पढ़ाई पूरी की, लेकिन जब विश्वविद्यालय में पढ़ाने लगीं तो शुरू में उन्हें वेतन नहीं दिया जाता था।

weird news,weird information,albert einstein,emmy noether,genius of maths

इस महिला के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने आधुनिक अल्जेब्रा की नींव डाली। उन्होंने क्वांटम थ्योरी की नींव डाली। उनके सिद्धांतों को समझे बगैर आइंस्टाइन के सापेक्षतवाद के सिद्धांत को नहीं समझा जा सकता है। खुद आइंस्टाइन का मानना था कि उनके कठिन समझे जाने वाले सापक्षेतावाद के सिद्धांत को एमी नोटर ने निहायत ही सरल तरीके से सबके सामने पेश कर दिया था। उनकी जीवनी लिखने वाले माइकल ल्युबेला के मुताबिक, इसके बावजूद एमी नोटर के साथ भेदभाव जारी रहा। उन्हें गोटिंजेन विश्वविद्यालय में पढ़ाने की नौकरी नहीं दी दी गई। पढ़ाने की इजाजत मिली तो वेतन देने से साफ इंकार कर दिया गया। लोगों ने तंज किया, 'यह विश्वविद्यालय है, कोई सॉना नहीं।'

सेवाइल विश्वविद्यालय के आण्विक और परमाणु भौतिकी केंद्र के प्रोफेसर मैनुअल लोजानो ने कहा, 'संक्षेप में कहें तो यह सबसे गूढ़ भौतिकी को समझने का आसान तरीका है।' लोजानो कहते हैं, 'यह थ्योरम सैद्धांतिक तौर पर बेहद आसान और गणित के लिहाज से बहुत ही पेचीदा है। यह सिमेट्री और क्वांटिटी के बीच के रिश्ते के बारे में है।' प्रोफेसर साहब कहते हैं, 'कल्पना करें कि मेरे हाथ में वाइन का एक ग्लास है और मैं आपसे आंखें मूंदने को कहूं। आपके आंख मूंदने पर मैं कप को इसके एक्सिस पर उलट दूं और आपसे आंखें खोलने को कहूं। आंख खोलने पर आप शायद यह नहीं समझ पाएं कि कप अपनी जगह से हटाया गया है।' वे आगे बताते हैं, 'लेकिन यदि मैं ग्लास को घुमा दूं और तब आप आंखें खोलें तो आपको लगेगा कि कुछ तो हुआ है।' इसका मतलब? लोजानो के मुताबिक, इसका मतलब यह है कि कप एक एक्सिस पर साइमेट्रिकल है, लेकिन दूसरे एक्सिस पर सिमेट्रिकल नहीं है।

weird news,weird information,albert einstein,emmy noether,genius of maths

भौतिकी में यह सबको पता है कि ऊर्जा नष्ट नहीं की जा सकती, उसका स्वरूप बदला जा सकता है। इसे 'कनजर्व्ड क्वांटिटी' कहते हैं। लोजानो कहते हैं, 'एमी ने इस कनजर्व्ड क्वांटिटी को सिमेट्री के सिस्टम से जोड़ दिया। भौतिकी की गूढ़ बातों को समझने में इससे मदद मिलती है।' अमेरिका के आयोवा स्टेट विश्वविद्यालय में भौतिकी पढ़ाने वाली माइली सांचेज कहती हैं, 'यह दुनिया का सबसे खूबसूरत थ्योरम है। मैं पहली बार पढ़ते ही इससे प्रेम करने लगी। मेरे छात्र इससे अचंभित हैं।'

जर्मनी में नात्सी ताकतों का उदय होने के बाद एक नियम बनाया गया। इसके तहत सरकारी विश्वविद्यालयों के तमाम जगहों से यहूदियों को बाहर निकाल दिया गया। जीवनीकार ल्युसिबेला के मुताबिक, यहूदी होने की वजह से नोटर को गोटिंजेन विश्वविद्यालय से निकाल दिया गया। वे यहूदी और गैर यहूदी छात्रों को अपने घर बुला कर पढ़ाने लगीं। पर बाद में उन्हें देश छोड़ना पड़ा। वे अमेरिका चली गईं और प्रिन्सटन विश्वविद्यालय के ब्रिन मॉर कॉलेज से जुड़ गईं।

साल 1935 में नोटर के कूल्हे में एक ट्यूमर हो गया। उसका ऑपरेशन हालांकि कामयाब रहा, पर बाद में उनकी सेहत बिगड़ती चली गई और चार दिनों के बाद उनकी मौत हो गई। वे उस समय सिर्फ 53 साल की थीं। उन्होंने भौतिकी ही नहीं, दूसरे क्षेत्रों में भी काम किया। अल्जेब्रा में उनकी खोज से आधुनिक गणितज्ञों का बड़ा मजबूत आधार मिला। इतने बड़े वैज्ञानिक होने के बावजूद नोटर को उनके ही देश में वह स्थान नहीं मिला, जिसकी हकदार वे थीं। नात्सी सरकार ने उनके योगदान को एक झटके में नकार दिया। उन्हें अमेरिकी विश्वविद्यालय से ही थोड़ा बहुत सहारा मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग