न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखा चिड़ियाघर जहाँ जानवर नहीं इंसान रहते है पिंजरे में बंद, मंजर बेहद डरावना

आज हम आपको जिस चिड़ियाघर के बारे में बताने जा रहे हैं वहाँ का मंजर बेहद ही डरावना होता हैं क्योंकि यहाँ जानवर नहीं बल्कि इंसानों को पिंजरे में डाला जाता हैं और जानवर खुलेआम घूमते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Jul 2019 7:00:51

अनोखा चिड़ियाघर जहाँ जानवर नहीं इंसान रहते है पिंजरे में बंद, मंजर बेहद डरावना

आपने कभी ना कभी अपने बचपन में या अपने बच्चों के साथ चिड़ियाघर जाने का प्लान तो बनाया ही होगा। जहाँ आप खुलेआम आराम से घूम सकते हैं और पिंजरे में बाद जानवरों को देखकर अपना मनोरंजन कर सकते हैं। लेकिन आज हम आपको जिस अनोखे चिड़ियाघर के बारे में बताने जा रहे हैं वहाँ का मंजर बेहद ही डरावना होता हैं क्योंकि यहाँ जानवर नहीं बल्कि इंसानों को पिंजरे में डाला जाता हैं और जानवर खुलेआम घूमतेहैं। हम बात कर रहे हैं चीन के लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू के बारे में।

अनोखा चिड़ियाघर जहाँ जानवर नहीं इंसान रहते है पिंजरे में बंद, मंजर बेहद डरावना

ये अजीब चिड़ियाघर चीन के चौंगक्विंग शहर में स्थित है। चीन का यह चिड़ियाघर 2015 में खोला गया था। लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू नाम के चिड़ियाघर में इंसानों को जानवरों के करीब जाने का अनोखा मौका मिलता है। यहां टूरिस्ट जानवरों को अपने हाथों से खाना भी खिला सकते हैं। इंसानों से भरे पिंजरों को जानवरों के आसपास ले जाया जाता है, मतलब शिकारी के शिकार को पिंजरे में रखकर ललचाया जाता है। खाने की लालच में जानवर पिंजरे के पास आते हैं। कभी-कभी पिंजरे के ऊपर भी चढ़ जाते हैं।

इस चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है की हम अपने दर्शको को सबसे अलग और रोमांचकारी अनुभव फील करवाते हैं। चिड़ियाघर के प्रवक्ता चान लियांग का कहना है कि जब कोई जानवर आपका पीछा करता है या जब वह हमला करता है, हम उस वक्त की फिलींग को अपने दर्शकों को महसूस करवाना चाहते हैं।

अनोखा चिड़ियाघर जहाँ जानवर नहीं इंसान रहते है पिंजरे में बंद, मंजर बेहद डरावना

यहां पर सुरक्षा और सावधानी पर खासा ध्यान दिया जाता है। विजिटर्स को पहले से ही संभावित खतरों के बारे में सावधान कर दिया जाता है। उनकी अंगुलियां किसी का लंच न बन जाएं, इसलिए उन्हें अपनी अंगुलियां हमेशा पिंजरे के अंदर रखने की हिदायत दी जाती है। इस चिड़ियाघर में आप लगभग सभी खतरनाक जानवरों को देख सकते हैं। यहां आप शेर, बंगाल टाइगर, सफेद बाघ, भालू आदि जानवरों को अपने हाथों से चिकन आदि खिला सकते हैं। दुनिया में ऐसे कुछ ही चिड़ियाघर हैं जहां ऐसे पिंजरे हैं।

वैसे इस चिड़ियाघर में सुरक्षा को लेकर विजिटर्स को सख्त निर्देश तो दिए ही जाते है। लेकिन इसके अलावा भी यहां सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं। कैमरों से पिंजरों और जानवरों पर 24 घंटे निगाह रखी जाती है और आपातकाल स्थिति में 5-10 मिनट में मदद पहुंचाई जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा